एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'बधाई, शानदार, ऐतिहासिक', पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बड़ी जीत पर अमित शाह से लेकर अखिलेश यादव तक क्या बोले?

India vs Pakistan: भारत की टीम ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 228 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने 50 ओवर में दो विकेट खोकर 356 रन बनाए थे.

IND Vs PAK Match Wishes: भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और कुलदीप यादव की फिरकी के दम पर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में सोमवार (11 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है.

ये मैच रविवार को शुरू हुआ था और बारिश के कारण सोमवार को रिजर्व-डे में भी जारी रहा. भारत ने कल 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना बनाए थे. भारत के 357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई. भारत की इस धमाकेदार जीत पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है. 

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''एशिया कप 2023 में आज शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!'' 

सूरत में लोगों ने आतिशबाजी की

इस महामुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप ने 25 देकर पांच विकेट लिए. भारत के लिए कोहली ने 94 गेंद में नाबाद 122 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''शानदार जीत की बधाई.'' भारत की जीत की खुशी में गुजरात के सूरत में लोगों ने आतिशबाजी की.

गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्हें आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं.'' 

सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया को बधाई दी

आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई.

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा, ''एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए Team India को बधाई. विराट कोहली और केएल राहुल के शतकों ने 356/2 का विशाल स्कोर बनाया. कुलदीप यादव ने महज 25 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.'' 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी.

ये भी पढ़ें- 

UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दावा और मजबूत, जी-20 के लिए दिल्ली आए नेताओं ने की पैरवी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, दो की मौत, 100 से ज्यादा जख्मी, अस्पताल में किया गया भर्ती
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Tamil Nadu Temple: पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
पलनी मुरुगन मंदिर की 1.4 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, 2 रजिस्ट्रार सस्पेंड, CB-CID जांच के आदेश
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget