एक्सप्लोरर

चीन की चुनौती और इजरायल-हमास जंग के बीच एक टेबल पर आएंगे भारत-अमेरिका, अगले महीने होगी 2+2 मीटिंग

India-US Meeting: भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ सालों में दोस्ती काफी मजबूत हुई है. दोनों देश लगातार एक-दूसरे से वैश्विक मंचों पर मुलाकात करते रहे हैं.

India-US Relations: दुनिया में हो रही वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत और अमेरिका एक बार फिर बैठक करने वाले हैं. भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में 9-10 नवंबर को 2+2 मीटिंग होने वाली है. सरकार के सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने वाले हैं. इस 2+2 मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है. 

भारत और अमेरिका के बीच ये मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है. एक तरफ चीन है, जो हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक अपने पांव पसारते जा रहा है. दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है. इस जंग ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर किया है. इस तरह के वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए ही अमेरिका और भारत को एक साथ आना पड़ रहा है. 

किन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा? 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि 2+2 मीटिंग के दौरान भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी. इसमें इजरायल-हमास युद्ध की वजह से पश्चिमी एशिया में हो रहे बदलाव पर भी बात की जाएगी. रूस-यूक्रेन युद्ध भी चर्चा का विषय बन सकता है. भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव को चार साल होने जा रहे हैं. दोनों देशों के बीच जब चीन को लेकर बात होगी, तो ये भी वो मुद्दा होगा, जिस पर चर्चा की जाएगी. 

अमेरिका भारत के साथ रक्षा व्यापार को बढ़ाने और हथियारों की खरीददारी का ऑफर दे सकता है. वहीं, भारत स्वदेशी हथियारों को तैयार करने के लिए हाई-एंड टेक्नोलॉजी की मांग कर सकता है. कुल मिलाकर सुरक्षा से लेकर हथियारों तक पर दोनों मुल्क बैठकर चर्चा करने वाले हैं. ये 2+2 मीटिंग का पांचवां एडिशन होने वाला है, जहां दोनों देशों के शीर्ष नेता एक साथ मिलकर वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं. 

यह भी पढ़ें: चीन पर अमेरिका ने जारी की 'खुफिया रिपोर्ट', क्यों भारत के लिए इसे पढ़ना है जरूरी? ड्रैगन के 'खतरनाक' इरादों की दिखी झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
RSS के संगठनात्मक ढांचे में होगा बड़ा बदलाव, जानें अब कितने क्षेत्र और संभाग में बंटकर होगा काम
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर ली जान
तेलंगाना के जगित्याल में दर्दनाक हत्याकांड, पति ने की गर्भवती यूट्यूबर पत्नी की चाकू गोदकर मारा
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
राज्यसभा चुनाव में बजा NDA का डंका, 37 में से 22 सीटों पर हासिल की जीत, उच्च सदन में बढ़ी ताकत
पश्चिम बंगाल चुनाव: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव
शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में उतारा उन्हीं का 'चेला', ममता बनर्जी ने चला बड़ा दांव

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Lean Fatty Liver Disease: बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
बाहर से फिट, अंदर से अनफिट? दुबले लोगों में तेजी से बढ़ रहा 'साइलेंट' फैटी लिवर, एक्सपर्ट से जानें कारण
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
AC सर्विस करवाने से पहले ये 3 चीजें चेक कराना है जरूरी, तभी मिल पाएगी अच्छी कूलिंग
Embed widget