एक्सप्लोरर

भारत ने साधा UN महासभा के अध्यक्ष पर निशाना. कहा- जम्मू कश्मीर को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पूर्वाग्रह से ग्रसित

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में और मजबूती से लाना ‘‘पाकिस्तान का कर्तव्य है.’’ जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत की ओऱ से कहा गया है कि उनका बयान भ्रामक और पूर्वाग्रह से ग्रसित है.

नई दिल्लीः भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर पर जम्मू-कश्मीर पर उनकी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि उनकी ‘‘भ्रामक और पूर्वाग्रह से ग्रसित’’ टिप्पणी ‘‘उस पद को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाती है जिस पर वह आसीन हैं.’’ बोजकिर ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि जम्मू कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में और मजबूती से लाना ‘‘पाकिस्तान का कर्तव्य है.’’

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक कड़ी प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी टिप्पणी ‘‘अस्वीकार्य’’ है और भारत के केंद्र शासित प्रदेश को लेकर उनके द्वारा किया गया उल्लेख ‘‘अनुचित’’ है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा अध्यक्ष भ्रामक और पूर्वाग्रह से ग्रसित टिप्पणी करते हैं, तो वह अपने पद को बहुत बड़ी क्षति पहुंचाते हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष का व्यवहार वास्तव में खेदजनक है और निश्चित रूप से वैश्विक मंच पर उनकी स्थिति को कमतर करता है.’’

बोजकिर द्वारा उनकी हालिया पाकिस्तान यात्रा के दौरान ‘‘भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के संबंध में किए गए अनुचित उल्लेख पर कड़ा विरोध’’ व्यक्त करते हुए बागची ने कहा कि उनकी यह टिप्पणी कि ‘‘पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र में इस मुद्दे को और अधिक मजबूती से उठाने के लिए ‘‘कर्तव्यबद्ध’’ है, अस्वीकार्य है. और वास्तव में ना ही अन्य वैश्विक स्थितियों की तुलना का कोई आधार है.’’ बोजकिर, कुरैशी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को पाकिस्तान पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ेंः
दिल्ली में 24 घंटे में 1141 कोरोना केस की पुष्टि, सोमवार से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया

चक्रवात यास: पीएम मोदी ने प्रभावित राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये की राहत का एलान किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
केजरीवाल का सवाल- NEET पेपर लीक केस में CBI ने संजीव मुखिया को दी क्लीन चिट? एजेंसी बोली- नहीं मिला सबूत
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget