एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ के बाद एक्शन में आया भारत, अमेरिका के लिए बंद की पोस्टल सर्विस

India US Postal Service: डाक विभाग ने कहा कि अमेरिका के लिए पूर्ण सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं.

अमेरिका के साथ टैरिफ की वजह से हुए खराब रिश्तों के बीच भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत ने 25 अगस्त से अमेरिका के लिए डाक सेवाएं निलंबित कर दी है. भारतीय डाक विभाग ने शनिवार (23 अगस्त 2025) को इसकी घोषणा की है. भारत ने अमेरिकी कस्टम रूल्स में बदलाव का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है. कार्यकारी आदेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय डाक नेटवर्क के जरिये खेप पहुंचाने वाले परिवहन वाहकों को डाक पर शुल्क लेना और उसका भुगतान करना आवश्यक है.

29 अगस्त से लगेगी कस्टम ड्यूटी

ट्रंप प्रशासन ने 30 जुलाई को एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत 800 डॉलर तक के सामान पर लगने वाली ड्यूटी (सीमा शुल्क) की छूट खत्म कर दी गई. कम कीमत वाले सामान पहले बिना ड्यूटी के अमेरिका पहुंच जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. अमेरिका भेजे जाने वाले हर मूल्य के सामान पर 29 अगस्त से कस्टम ड्यूटी लगेगी. हालांकि, दस्तावेज और 100 अमेरिकी डॉलर तक मूल्य वाले गिफ्ट आइटम पर छूट रहेगी.

अमेरिका के नये नियम के बाद भारत ने लिया फैसला

नया नियम इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमी पावर एक्ट (IEEPA) के तहत लागू होगा. अमेरिकी कस्टम और बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) ने 15 अगस्त 2025 को निर्देश जारी किया कि ट्रंसपोर्ट कैरियर्स और क्वालिफाइड पार्टीज को अंतरराष्ट्रीय डाक शिपमेंट पर ड्यूटी जमा करनी होगी. जिन ग्राहकों ने पहले ही ऐसी सामग्री बुक कर ली है, जो इन परिस्थितियों के कारण अमेरिका नहीं भेजी जा सकती, वे डाक शुल्क वापसी की मांग कर सकते हैं.

डाक विभाग ने कहा कि अमेरिका के लिए पूर्ण सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं. डाक विभाग ने कहा कि वह पीआईबी (PIB) के माध्यम से समय-समय पर जानकारी साझा करता रहेगा और सीबीपी-यूएसपीएस से निर्देश मिलते ही संचालन बहाल करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें : 'पसंद नहीं तो हमसे मत खरीदो', रूसी तेल पर बैन से भड़के जयशंकर, ट्रंप प्रशासन को बता दी 'लक्ष्मण रेखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
थाने में ईव-टीज़िंग की शिकायत दर्ज कराने गई लड़की, SHO ने कहा- 'अब तक गैंगरेप हो जाना चाहिए था'
Hyderabad LPG Crisis: एलपीजी संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल, जानें सब कुछ
कहां है खर्ग आईलैंड, जिस पर हमले का ट्रंप ने किया दावा, क्यों कहा जाता है इसे ईरान का दिल
Maharashtra News: धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
धर्म स्वतंत्रता बिल महाराष्ट्र विधानसभा में पेश, जबरन शादी करने पर 7 साल की होगी जेल
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं… इस विदेशी खिलाड़ी को बताया T20 वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म
Ship Fuel: बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
बड़े जहाजों में किस ईंधन का होता है इस्तेमाल, जानें आम फ्यूल से कितना होता है यह अलग
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Audi SQ8 की बुकिंग शुरू, इस दिन भारत में लॉन्च होगी ये लग्जरी SUV, जानें क्या होगा खास
Embed widget