एक्सप्लोरर

पलभर में समुंदर में तबाह होंगे दुश्मन के जलपोत, इंडियन नेवी को मिली NASM-SR; DRDO ने किया सफल परीक्षण

Naval Anti Ship Missile: इस मिसाइल को डीआरडीओ की अलग-अलग लैब्स में विकसित किया गया है. नौसेना ने इसे एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया.

India Tested NASM SR Missile: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने अपनी तरह की पहली नौसैनिक जलपोत-रोधी मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का सफल उड़ान परीक्षण किया. ये टेस्टिंग ओडिशा के चांदीपुर की एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से हुई. अधिकारियों ने बुधवार (26 फरवरी, 2025) को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को किए गए परीक्षण में भारतीय नौसेना के ‘सी किंग हेलीकॉप्टर’ से मिसाइल प्रक्षेपित की गई, जिसने पोत के लक्ष्य के संबंध में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को बधाई दी.

‘मिसाइल की क्षमता हुई सिद्ध’

अधिकारियों ने कहा, ‘‘परीक्षणों ने मिसाइल की क्षमता को सिद्ध कर दिया है और इसने अपनी अधिकतम मारक सीमा पर ‘समुद्र-स्किमिंग मोड’ में एक छोटे जहाज के लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया. यह मिसाइल लक्ष्य साधने के लिए स्वदेशी ‘इमेजिंग इन्फ्रा-रेड सीकर’ का उपयोग करती है.’’

इंडियन नेवी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान फिर से लक्ष्य निर्धारण के लिए तस्वीरें सीधे पायलट तक वापस भेजने के संबंध में किया गया परीक्षण भी सफल रहा है. वहीं, नौसेना ने कहा कि स्वदेशी रूप से विकसित पहली नौसेना एंटी शिप मिसाइल के डिजाइन और विकास को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना ने डीआरडीओ के सहयोग से 25 फरवरी को बालासोर के आईटीआर से सीकिंग 42बी हेलीकॉप्टर से मिसाइल के दो और रिलीज फ्लाइट ट्रायल सफलतापूर्वक किए. यह फायरिंग हथियार के साकार होने और आला मिसाइल प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस मिसाइल को डीआरडीओ की अलग-अलग प्रयोगशालाओं की ओर से विकसित किया गया है, जिनमें अनुसंधान केंद्र इमारत, रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला और टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: दुश्मन के छक्के छुड़ाने आ गई भारत की ये खतरनाक मिसाइल, एक बार दागी तो टारगेट का नामोनिशान होगा खत्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget