एक्सप्लोरर

E-Passport Facility In India: भारत में जल्द शुरू होगी सुरक्षित ई-पासपोर्ट की व्यवस्था, जाने कहां हो रहे हैं तैयार

MEA Secretary: विदेश मंत्रालय के सचिव संजय भट्टाचार्य ने बताया कि पासपोर्ट में डेटा सुरक्षा के इंतजाम इस तरह से किए जा रहे हैं कि इनके साथ होने वाली किसी भी छेड़छाड़ का पता सिस्टम में लगाया जा सकेगा.

E-Passport Facility In India: भारत में जल्द ही सुरक्षित ई-पासपोर्ट की व्यवस्था शुरू करने की तैयारी की जा रही है. विदेश मंत्रालय (MEA) जल्द ही इस तरह के चिप आधारित नए पासपोर्ट को जारी करने की तैयारी कर रहा है. विदेश मंत्रालय में पासपोर्ट और वीज़ा मामलों संबंधी विषयों के सचिव संजय भट्टाचार्य के अनुसार अगली पीढ़ी के पासपोर्ट का वितरण जल्द ही शुरू किया जाएगा. इसमें पासपोर्ट धारक की जानकारियां सुरक्षित तरीके से इलेक्ट्रॉनिक चिप में स्टोर की जाएंगी. 

वहीं इंडियन सिक्योरिटी प्रेस नासिक में बनाए जा रहे यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन मानकों के भी अनुरूप होंगे. इसके जरिए दुनिया के सभी इमिग्रेशन पोस्ट पर आवाजाही और अधिक आसान हो सकेगी. विदेश मंत्रालय के मुताबिक पासपोर्ट में डेटा सुरक्षा के इंतजाम इस तरह से किए जा रहे हैं कि इनके साथ होने वाली किसी भी छेड़छाड़ का पता सिस्टम में लगाया जा सकेगा. साथ ही ऐसे किसी भी पासपोर्ट के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी.

तैयार किये जा रहे हैं नए पासपोर्ट 

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक उन्नत सुरक्षा फीचर से लैस नए ई-पासपोर्ट में पासपोर्ट धारक का डेटा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ चिप में स्टोर होगा. यह चिप पासपोर्ट में एम्बेड की जाएगी. ध्यान रहे कि नए पासपोर्ट को बैंक नोट व सुरक्षित दस्तावेज़ छापने वाले उपक्रम इंडियन सिक्योरिटी प्रेस में तैयार किया जा रहा है. 

ICAO के मानकों पर होगा यह पासपोर्ट

वहीं बीते कुछ सालों में पासपोर्ट आवेदन और आवंटन की कई प्रक्रियाओं को सरल और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया है. भारत में इस समय 500 से अधिक पासपोर्ट केंद्र काम कर रहे हैं. वहीं विदेश मंत्रालय का लक्ष्य देश के सभी जिलों में पासपोर्ट सेवा केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने का है. भारत के सभी 36 पासपोर्ट कार्यालय वर्तमान पासपोर्ट प्रणाली में शामिल होने के बाद ई-पासपोर्ट जारी करेंगे. ई-पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) के मानकों पर आधारित होगा.

PM Modi Security Breach: सुरक्षा में चूक के बाद President Kovind से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति ने जताई चिंता

PM Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक का मसला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, शुक्रवार को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- 'बर्दाश्त नहीं...'
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
Moinabad Drug Case: ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
ड्रग कांड में सियासी तूफान! BRS चीफ KCR ने दिखाई सख्ती, रोहित रेड्डी को थमाया शोकॉज़ नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
Hyderabad Loot: हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश
हैदराबाद में फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट! मिर्ची पाउडर डालकर 1 करोड़ उड़ा ले गए बदमाश

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget