एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने कहा- ‘अप्रैल में हमला कर सकता है भारत’, विदेश मंत्रालय ने खारिज किया बयान

पुलवामा आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. पाकिस्तान बार-बार झूठे दावे करता है कि भारत उसपर हमले की योजना बना रहा है.

नई दिल्ली: आतंकवाद को पनाह देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच फिर से पाकिस्तान पर हमला करने की योजना बना रहा है. भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की इस टिप्पणी को ‘गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक’ बताते हुए खारिज कर दिया है. कुरैशी ने कहा था कि पाकिस्तान के पास ‘विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पाकिस्तान पर एक और हमले की योजना बना रहा है. इतना ही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ‘किसी भी दुस्साहस’ को लेकर चेतावनी जारी की.

पाक की टिप्पणी का मकसद क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देना- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने तीखे शब्दों में कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी का मकसद क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देना है. कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा क्षेत्र में युद्ध उन्माद को बढ़ावा देने के साफ मकसद वाले गैरजिम्मेदाराना और निरर्थक बयान को भारत खारिज करता है. यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान है.’’

आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता पाकिस्तान- विदेश मंत्रालय

उन्होंने कहा कि भारत को सीमा पार से होने वाले किसी भी आतंकवादी हमले के लिए ‘‘दृढ़तापूर्वक और निर्णायक’’ जवाब देने का अधिकार है. कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को स्पष्ट कर दिया गया है कि वह भारत में सीमा पार से होने वाले आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं कर सकता.  उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों में अपनी संलिप्तता के लिए बहानेवाजी का कोई प्रयास सफल नहीं होगा. पाकिस्तान को अपने क्षेत्रों से चल रहे आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कदम उठाने की जरूरत है.

कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी हमलों के बारे में किसी भी कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी को साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक और सैन्य संचालन महानिदेशक चैनलों का उपयोग करने की सलाह दी गयी है. इस बीच पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि उसने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया और ‘‘किसी भी दुस्साहस’’ को लेकर चेतावनी जारी की. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तान पर हमले की भारत की योजना संबंधी कुरैशी की टिप्पणी के बाद यह कदम उठाया गया.

पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देश को बीच तनाव बढ़ा

कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. उस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद-रोधी अभियान के तहत 26 फरवरी को पाकिस्तान के अंदर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया था.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का बड़ा बयान, कहा- ‘वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे’

राहुल-प्रियंका पर RSS प्रचारक इंद्रेश की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोले- 'दोनों राजनीति के बेस्ट मेंटल केस'

BJP का चुनावी घोषणापत्र आज, राम मंदिर, अयोध्या-मथुरा-काशी कॉरिडोर, धारा 370 को लेकर हो सकते हैं बड़े वादे

ABP न्यूज़- C वोटर सर्वे: फिर बन सकती है NDA की सरकार लेकिन अपने दम पर बहुमत से दूर सुबह की बड़ी खबरें: भोपाल में सीएम कमलनाथ के करीबी के घर छापे पर हंगामा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget