एक्सप्लोरर

Indo-Pak DGMO Talk: विदेश मंत्रालय ने कहा- सामान्य पड़ोसी की तरह पाकिस्तान से चाहते हैं संबंध, प्रमुख मुद्दों पर रुख में बदलाव नहीं

भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच हुई सीमा पर शांति बनाने को लेकर बातचीत हुई. इस बातचीत में सीमा पर शांति बनाए रखने की बात पर सहमति भी बनी. बैठक को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी किया.

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय मंचों से घेराबंदी और चौतरफा कूटनीतिक दबाव का नतीजा ऐसा निकला कि अशांति फैलाने वाला पाकिस्तान सीमा पर शांति बनाने की बात करने लगा. काफी समय बाद पाकिस्तान ने अपने रिश्तों को भारत के साथ सुधारने की बात कही है. इसी कड़ी में दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों की बैठक हुई. बैठक में तय किया गया कि उन सभी पुराने समझौतों को फिर से अमल में लाया जाएगा जो समय-समय पर दोनों देशों के बीच शांति को बनाए रखने के लिए किया गया था. बातचीत के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के साथ  प्रमुख मुद्दों पर हमारा रुख नहीं बदला है.

दोनों देशों के बीच हुई सहमति को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह संबंध बनाए रखना चाहता है. हम सभी लंबित मुद्दों का शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए समाधान चाहते हैं.'' प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा, ''सभी प्रमुख मुद्दों पर भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है.''

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

दोनों देशों की बैठक में सीजफायर उल्लंघन, युद्धविराम, कश्मीर मुद्दे समेत कई समझौतों पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान दोनों देशों ने नियंत्रण रेखा के हालात को लेकर भी समीक्षा की. इस बैठक में भारत की ओर से भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह शामिल हुए.

लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह के साथ उनके पाकिस्तानी समकक्ष ने हॉटलाइन पर बातचीत की. बातचीत के बाद दोनों देशों की ओर से संयुक्त बयान जारी किया गया है. संयुक्त बयान में भारत और पाकिस्तान ने कहा कि दोनों देश आपसी समझौतों, करारों और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करेंगे.

संयुक्त बयान में कहा गया है कि सीमा पर स्थायी शांति बनाने के लिए दोनों डीजीएमओ एक-दूसरे के प्रमुख मुद्दों और चिंताओं पर ध्यान देने के लिए सहमती जताई. बातचीत के दौरान इस बात पर भी चर्चा हुई कि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति या गलतफहमी का हल निकलने के लिए फ्लैग मीटिंग की बात कही.

बातचीत के जरिए विवाद सुलझाए जाएंगे

दोनों देशों ने मिलकर बातचीत के जरिए सारे विवाद को सुलझाने की बात कही. बैठक में यह भी तय हुआ कि जिन समझौतों पर बात हुई है वह 24-25 फरवरी की रात से लागू कर दिया जाएगा. इससे पहले भारत की ओर से कई बार शांति की अपील की थी लेकिन तब पाकिस्तान की ओर से कोई भी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई थी.

भारत की ओर से कूटनीतिक दबाव का ही नतीजा कहा जा सकता है कि श्रीलंका के दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि भारत के साथ केवल कश्मीर का 'विवाद' है और इसे वार्ता के जरिए सुलझाया जा सकता है.

Explained: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए समझौते पर उठ रहे हर सवाल का यहां पढ़ें जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा, एल मुरुगन ने मंत्री पद से दिया था त्यागपत्र
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'समस्या क्या है', दीपके के 'तिरंगा मार्च' से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, HC का रोक से इनकार
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget