एक्सप्लोरर

ईद पर भारत-पाकिस्‍तान की सेना ने दी मुबारकबाद, LoC पर एक-दूसरे को दी मिठाई

सेना के मुताबिक, फरवरी के महीने में दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की बातचीत और दोनों देशों की सेनाओं के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर हुए युद्धविराम समझौते के कारण ही ये गर्मजोशी मुमकिन हो पाई है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच ईद का त्योहार भारत और पाकिस्तान के बीच मधुर संबंधों की सौगात लेकर आया है. ईद के मौक पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दो नहीं बल्कि एलओसी की चार लोकेशन पर मिठाईयों और गिफ्ट का आदान-प्रदान किया. दोनों देशों के बीच हाल ही मे हुए सीजफायर समझौते के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह आपसी विश्वास बढ़ता दिख रहा है.

गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने पूंछ-रावलाकोट, मेंढ़र-हॉट स्प्रिंग, टिथवाल क्रॉसिंग और उरी में एक साथ मिठाई का आदान-प्रदान किया. सेना की श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के मुताबिक, ईद के त्याहौर से एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच पुरानी परंपरा शुरू हो गई है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के राष्ट्रीय त्यौहारों (ईद, दीवाली, गणतंत्र दिवस इत्यादि) पर एक दूसरे को मिठाई और दूसरे तोहफों का आदान-प्रदान करती हैं.

सेना के मुताबिक, फरवरी के महीने में दोनों देशों के डीजीएमओ स्तर की बातचीत और दोनों देशों की सेनाओं के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर हुए युद्धविराम समझौते के कारण ही ये गर्मजोशी मुमकिन हो पाई है. सेना के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते पाकिस्तानी सेना के साथ जब मिठाई का आदान-प्रदान हुआ तो कोविड-प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया था.

मिठाईयों का आदान-प्रदान

श्रीनगर स्थित 15वीं (चिनार) कोर के टिथवाल क्रॉसिंग (कुपवाड़ा जिले के तंगधार में किशनगंगा नदीं पर) और उरी के कमान (अमन) सेतु पर मिठाईयों का आदान-प्रदान हुआ. सेना की जम्मू स्थित 16वीं कोर के मुताबिक, एलओसी पर उनके जिम्मेदारी-क्षेत्र में भी दो जगह, पूंछ-रावलाकोट और मेंढर-हॉटस्प्रिंग पर पाकिस्तानी सेना के जवानों के साथ मिठाई का आदान-प्रदान हुआ. सेना के मुताबिक, इस तरह के आयोजन दोनों देशों की सेनाओं के बीच भविष्य में आपसी विश्वास और गुडविल बढ़ाने में सहायक होंगे.

बता दें कि इसी साल फरवरी के महीने में दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच हुए समझौते के बाद से एलओसी पर शांति है और युद्धविराम उल्लंघन की कोई घटना अभी तक सामने नहीं आई है. इस दौरान गलती से दोनों देशों के नागरिक अगर एलओसी पार कर भी गए तो, दोनो देशों की सेनाओं ने उन्हे सकुशल वापस भी भेज दिया है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे, सरकार बोली- CJP से बात करने को तैयार
LIVE: जंतर-मंतर पहुंचे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जारांगे, सरकार बोली- CJP से बात करने को तैयार
Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget