एक्सप्लोरर

COVID-19 BF.7 Omicron Variant: चीन में हाहाकार मचाने वाले ओमिक्रोन सब वेरिएंट BF.7 की भारत में दस्तक, जानें कहां कितने हैं केस

BF.7 ओमिक्रोन के वेरिएंट BA.5 का सब वेरिएंट है और इसमें संक्रमण की व्यापक क्षमता होती है. यह अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है.

Coronavirus In India: चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 के चार मामले भारत में भी सामने आए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था. उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से तीन मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है. 

इस वेरिएंट का एक केस जुलाई में, दो केस सितंबर में और एक केस नवंबर में मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोविड समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अब तक कोविड मामलों की संख्या में समग्र वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते स्वरूपों पर नज़र रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है.

चीन में इसी सब वेरिएंट ने बढ़ाए मामले

सूत्रों के अनुसार, चीन के विभिन्न शहर वर्तमान में कोविड के अत्यधिक संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रोन, ज्यादातर बीएफ.7, की चपेट में हैं, जो बीजिंग में फैलने वाला मुख्य वेरिएंट है. इसी के कारण चीन में कोविड संक्रमण के मामलों में व्यापक उछाल आया है. 

BF.7 खतरनाक क्यों है?

बीएफ.7 ओमिक्रोन के वेरिएंट बीए.5 का सब वेरिएंट है और इसमें संक्रमण की व्यापक क्षमता होती है और इसकी इनक्यूबेशन अवधि कम होती है और इसमें पुन: संक्रमण पैदा करने या उन लोगों को भी संक्रमित करने की उच्च क्षमता होती है, जिन्हें टीका लगाया जा चुका है. यह अमेरिका, ब्रिटेन और बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है.

चीन से आने वालों की जांच शुरू

चीन में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत सरकार एक्शन मोड में आ गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीन से आने वालों की एयरपोर्ट पर जांच करने को कहा है. अब चीन से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी. मंत्रालय ने अधिकारियों को इससे जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्र ने बताया है कि देश में अभी 10 अलग-अलग कोरोना के वेरिएंट हैं, इसमें सबसे ताजा वेरिएंट BF.7 है. इसी के साथ देश में कहीं-कहीं डेल्टा वेरिएंट भी देखने को मिल रहा है.

भारत में सरकार अलर्ट पर, मास्क जरूर लगाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) ने भारत में कोविड की स्थिति पर चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक की अध्यक्षता की. बैठक समाप्त होने के बाद मनसुख मंडाविया ने कहा, "कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है. मैंने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है." 

इस बैठक के बाद नीति आयोग (Niti Aayog) के सदस्य डॉ. वीके पॉल (Dr. VK Paul) ने लोगों को वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी. डॉ. वीके पॉल ने कहा, "अगर आप भीड़-भाड़ वाली जगह, घर के अंदर या बाहर हैं तो मास्क का इस्तेमाल करें. अधिक उम्र के लोगों के लिए यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है."

ये भी पढ़ें- 'भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर लगाएं', चीन की स्थिति देख नीति आयोग के वीके पॉल ने किया अलर्ट | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Live: आशुतोष रांका-सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दिल्ली आ रहे दीपके
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
Explained: आशुतोष रांका-सौरव दास को पुलिस कब छोड़ेगी? प्रिवेंशन और सामान्य अरेस्ट में अंतर समझें
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी
Explained: क्या ग्रीन पटाखे पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त हैं? पिछले 8 सालों में दिवाली के अगले दिन क्या रही एयर क्वालिटी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget