एक्सप्लोरर

भारत में मिला कोरोना का नया वेरिएंट N-440K है काफी खतरनाक, दूसरों की तुलना में 10 गुणा अधिक फैलने की है क्षमता

CCMB के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना के बदले हुए स्वरूप N440K वेरिएंट में काफी कम समय में कई गुणा ज्यादा मात्रा में वायरस को फैलाने की क्षमता है.सीसीएमबी के वैज्ञानिकों ने यह पाया कि कोरोना के N440k वेरिएंट में A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुणा अधिक वायरस फैलाने की क्षमता है.

भारत में फैला कोरोना वायरस दुनिया में फैले कोरोना वायरस के मुकाबले 10 गुणा अधिक तेजी के साथ फैलता है और यह उसके मुकाबले कहीं ज्यादा खतरनाक है. सेंटर फॉर सेल्यूलर एंड मोलेक्यूलर बायोलॉजी (CCMB) ने कोरोना वायरस के नए वेरिएंट N-440K का पता लगाया है. यह B1.617 और B1.618 के बाद का आया नया वेरिएंट है. सबसे पहले इसका पता आंध्र प्रदेश के कुरनूल में चला. विशाखापट्टनम और राज्य के अन्य हिस्से में लोगों के बीच जो खौफ पैदा हुआ था उसकी वजह ये वेरिएंट हो सकता है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, कोरोना का N440K वेरिएंट मुख्यतौर पर दक्षिणी राज्यों जैसे- तेलंगाना, आंध्र  प्रदेश, कर्नाटक के साथ ही महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के हिस्सों में पाया गया है.

सीसीएमबी के वैज्ञानिकों ने अध्ययन के दौरान यह पाया- "कोरोना के N440k वेरिएंट में A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुणा अधिक वायरस फैलाने की क्षमता है. कोरोना का A2a प्रोटोटाइप स्ट्रेन दुनियाभर में फैला हुआ है. ऐसे में अन्य वायरस की तुलना में कोरोना के N440k वेरिएंट कम समय में कई गुणा अधिक वायरस पैदा करने की क्षमता रखता है."

CCMB के डायरेक्टर डॉक्टर राकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना के बदले हुए स्वरूप N440K वेरिएंट में काफी कम समय में कई गुणा ज्यादा मात्रा में वायरस को फैलाने की क्षमता है.

सीसीएमबी के वैज्ञानिकों ने यह बताया कि कई केन्द्रों से उन्होंने से सैंपल इकट्ठा किया है उनमें से 50 फीसदी में कोरोना का N440k वेरिएंट पाया गया है. इसमें यह भी पता चला कि यह वायरस आबादी के एक खास हिस्से में फैल रहा है और अन्य वेरिएंट्स के मुकाबले कहीं यह ज्यादा स्थानीय है.

ये भी पढ़ें: भारत में बढ़ते कोविड के मामलों पर डॉ Fauci ने जताई चिंता, आर्मी से मदद लेने की दी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
टल गई NEET पेपर लीक केस की पहली फास्ट ट्रैक सुनवाई, जानें क्यों
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 

Embed widget