एक्सप्लोरर

India Monsoon Update: आज बिहार, असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना, जानिए अपडेट

यूपी के 1243 गांवों में 5 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर, श्रावस्ती, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर में कल अधिक बारिश हुई.

India Monsoon Update: देशभर में मानसून अभी भी सक्रिय है. आज बिहार, असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विदर्भ और लक्षद्वीप के एक या दो भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है.

उत्तर प्रदेश में बाढ़ से पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित
उत्तर प्रदेश के 1243 गांवों में पांच लाख से अधिक व्यक्ति बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में औसत 13.1 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 154 फीसदी अधिक है. सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बदायूं, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है जबकि औरैया, जालौन, हमीरपुर, बांदा और प्रयागराज में यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है.

बहरहाल, पड़ोसी राज्यों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मौसम गर्म एवं शुष्क बना रहा. वहीं राजस्थान में बारिश के असमान वितरण से चिंता बनी हुई है. राज्य के कुछ हिस्सों में जहां अत्यधिक बारिश हुई वहीं अन्य हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हुई. 

दिल्ली में बारिश की कम संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुष्क मौसम बना रहेगा और अगले पांच-छह दिनों में वर्षा होने की संभावना नहीं है. एक अधिकारी ने बताया कि मानसून ब्रेक फेज में चला गया है और उत्तर-पश्चिम भारत में कम से कम 16 अगस्त तक बारिश नहीं होगी. 

उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण वर्षाजनित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. उत्तराखंड में बुधवार को मूसलाधार बारिश के बीच अल्मोड़ा जिले में एक घर के एह जाने से एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए, वहीं देहरादून में एक व्यक्ति नदी में बह गया.

ये भी पढ़ें-
राज्यसभा सचिवालय ने हंगामे का 63 मिनट का पूरा ब्यौरा किया जारी, कहा- सुरक्षाकर्मियों में कोई बाहरी नहीं था

पीएम मोदी आज गुजरात में इंवेस्टर समिट को करेंगे संबोधित, व्हीकल स्क्रैपिंग पॉलिसी पर होगा मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
मनीष कश्यप ने एथेनॉल पर फैलाया 'झूठ'? चार इन्फ्लुएंसर्स पर FIR, जनता को गुमराह करने का आरोप
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget