एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3-4 दिन सुहाना रहेगा मौसम, 30 मई तक गर्मी से राहत

Weather Forecast Delhi NCR: मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है. लोगों को राजधानी में 30 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी.

Weather Forecast Delhi: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार (27 मई) को हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी की भविष्यवाणी की है. 

मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की जो अभी स्थिति बनी हुई है वो अरब सागर से नमी के कारण है. इसके अलावा विभाग ने अपने पूर्वानुमान में रविवार को उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी की संभावना जताई है.

दिल्ली में 3-4 दिनों तक बारिश

मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, ''अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम बना रहेगा. कल से इसका असर मुख्य रूप से यूपी में रहेगा और अगले दिन से इसमें कमी आएगी. उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों तक आंधी चलेगी. अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है."  

30 मई तक गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई है. लोगों को राजधानी में 30 मई तक गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं, राजस्थान में पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दिनों में राजस्थान में बारिश और तूफान से कुल 13 लोगों की मौत हुई है.

शनिवार सुबह चलीं तेज हवाएं

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई. दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया. विभाग ने बताया कि बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण जलभराव और पेड़ों के गिरने से वसंत विहार-दिल्ली हवाई अड्डा मार्ग, कांशीराम टक्कर मार्ग और महिपालपुर राजमार्ग अंडरपास सहित शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित हुआ.

आईएमडी ने दिन के समय आंधी चलने और तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है और शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Inauguration Live: पीएम रविवार को करेंगे नए संसद भवन का उद्घाटन... जानिए कब कहां देख सकते हैं लाइव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget