एक्सप्लोरर

Revolver Prabal: देश की पहली लॉन्ग रेंज रिवॉल्वर 'प्रबल' 18 अगस्त को होगी लॉन्च, जानिए क्या है खासियत

Revolver Prabal: रिवॉल्वर 'प्रबल' की रेंज 50 मीटर तक है. यह काफी हल्की है और इसके बैरल की लंबाई 76 मिमी है. प्रबल भारत में निर्मित होने वाली पहली रिवॉल्वर है, जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है.

Revolver Prabal Launching: भारत की पहली लंबी दूरी की रिवॉल्वर 'प्रबल' 18 अगस्त को लॉन्च की जाएगी. इसे गवर्नमेंट ओनरशिप वाली कंपनी एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (AWEIL), कानपुर की तरफ से तैयार किया गया है. यह हल्के वजन वाली 0.32 बोर रिवॉल्वर 50 मीटर से ज्यादा दूरी तक अपने लक्ष्य को पूरा कर सकती है. 

इसके अलावा, प्रबल भारत में निर्मित होने वाली पहली रिवॉल्वर है जिसमें साइड स्विंग सिलेंडर है. कंपनी का दावा है कि इसकी मारक क्षमता देश में बनी रिवॉल्वरों में सबसे अच्छी है. AWEIL के निदेशक एके मौर्य ने सोमवार को कहा, "प्रबल रिवॉल्वर वजन में हल्की है और साइड स्विंग सिलेंडर से बनी है."

क्या है इस रिवॉल्वर की खासियत? 

रिवॉल्वर के पिछले वर्जन में, कारतूस डालने के लिए बंदूक को मोड़ना पड़ता था. इसके अलावा, बाजार में उपलब्ध सभी रिवॉल्वर की क्षमता केवल 20 मीटर तक है, लेकिन प्रबल की रेंज 50 मीटर तक है. इसका वजन केवल 700 ग्राम (कारतूस के बिना) और इसकी बैरल की लंबाई 76 मिमी है, जबकि इसकी कुल लंबाई 177.6 मिमी है.

प्रबल का ट्रिगर खींचना भी काफी आसान है. यह इसे महिलाओं के लिए एक आसान विकल्प बनाता है जो इसे अपने हैंडबैग में भी आसानी से ले जा सकती हैं और सुरक्षा के लिए उपयोग कर सकती हैं.

18 अगस्त से बुकिंग

प्रबल की बुकिंग 18 अगस्त से खुलेंगी और इसे केवल लाइसेंस वाले नागरिक खरीद सकते हैं. AWEIL कानपुर के अर्मापुर में रक्षा उत्पाद बनाने वाली एक सरकारी कंपनी है. इसमें पूर्ववर्ती आयुध निर्माणी बोर्ड (OFB) की आठ फैक्ट्रियां शामिल हैं और यह मुख्य रूप से भारतीय सशस्त्र बलों, विदेशी सेनाओं और घरेलू नागरिक उपयोग के लिए छोटे हथियार और बंदूकें बनाती है.

ये भी पढ़ें: Independence Day: श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा, जम्मू-कश्मीर में कुछ ऐसे मना आजादी का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
CJI पर आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर केरल कांग्रेस अध्यक्ष को नोटिस, '7 दिन में जवाब दें वरना...'
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget