एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी

नई दिल्ली : देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. जश्न की पूरी तैयारी हो चुकी है. गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए देश तैयार है. दिल्ली के लुटियंस जोन से लेकर कोलकाता के हुगली ब्रिज तक शानदार सजावट हुई है. यही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे के रंग में सराबोर है. इसके साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है भारत, पूरे देश में जश्न, यहां जानें आज क्या-क्या होगा? बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों वाली एलईडी लाइट से सजाया गया है दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों वाली एलईडी लाइट से सजाया गया है. यूएई की राजधानी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान इस समय भारत में हैं. दिल्ली में कल की गणतंत्र दिवस परेड के वो मुख्य अतिथि हैं. गणतंत्र दिवस: आज दुनिया देखेगी भारत की ताकत, तेजस के साथ NSG के कमांडों भी होंगे परेड का हिस्सा गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, देखें तस्वीरें  दिल्ली के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की तस्वीर भी बदली हुई है इसके साथ ही दिल्ली के साउथ और नॉर्थ ब्लॉक की तस्वीर भी बदली हुई है. ये पूरा इलाका इस समय छावनी बना हुआ है. हर हरकत पर सुरक्षाबलों की नजर है. मुंबई के सीएसटी की ऐतिहासिक इमारत भी तिरंगे के रंग में खूबसूरत नजर आ रही है. साथ ही कोलकाता का हावड़ा ब्रिज भी देश के 'खास' रंग में चमक रहा है. गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी उत्सव मनाये जाने की तैयारियां जोरो से की जा रही हैं देश गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए तैयार है. तिरंगे से बाजार पटा पड़ा है. उत्सव मनाये जाने की तैयारियां जोरो से की जा रही हैं. राष्ट्रध्वज के साथ तिरंगे के रंग की टोपियाँ, दुपट्टे, झालर, बैज, हैंड बैंड के अलावा कई सामग्रियों से दुकानें सजी हुई हैं. दुकानों पर भारत माता की जय, मेरा भारत महान, आई लव माई इण्डिया के स्लोगन लिखे पोस्टर भी काफ़ी बिक रहे है. गणतंत्र दिवस: दिल्ली ही नहीं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी तिरंगे में रंगी 'तिरंगे' के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में 26 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं. जिसके चलते राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड समारोह का मजा किरकरा हो सकता है. स्कायमेट मौसम सेवा के निदेशक महेश पलवत ने कहा, "दिल्ली में बुधवार शाम बूंदाबांदी के बाद गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है." इसके पहले वर्ष 2015 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बारिश हुई थी इसके पहले वर्ष 2015 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर बारिश हुई थी, जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे. इन सब के बीच गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार दिल्ली के लालकिले पर 26 से 31 जनवरी तक 'भारत पर्व' का आयोजन कर रही है. देश के नाम संबोधन में नोटबंदी पर बोले राष्ट्रपति, कुछ समय के लिए आ सकती है मंदी मुख्य उद्देश्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को लोकप्रिय बनाना इसका मुख्य उद्देश्य 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को लोकप्रिय बनाने के तहत देशभक्ति की भावना को जागृत करना, देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और आम जन की व्यापक भागीदारी को सुनिश्चित करना है. पर्यटन मंत्रालय को इस कार्यक्रम के लिए नोडल मंत्रालय के रूप में नामित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget