एक्सप्लोरर

भारत के सामने नहीं टिकेंगे चीन-पाकिस्तान! अब अमेरिकी F-35 और रूसी Su-57 से तगड़े फाइटर जेट खुद करेगा तैयार

AMCA and Tejas Mk2 Fighter Jet: भारत अब अपनी वायुसेना को मजबूत बनाने के लिए अपने खुद के बनाए हुए फाइटर जेट्स पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. इस फैसले से भारत को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

AMCA and Tejas Mk2 Fighter Jet: भारत अब अपने खुद के बनाए गए लड़ाकू विमानों को और ताकतवर बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. दुनिया के कुछ देशों ने पहले ही चौथी और पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स बना लिए हैं. इनमें अमेरिका का F-35 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इसके अलावा रूस का Su-57 और अमेरिका का ही F-21 भी काफी मशहूर हैं.

ऐसा माना जा रहा था कि भारत भी इनमें से किसी जेट को खरीद सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि भारत इन विदेशी विमानों पर नहीं बल्कि अपने स्वदेशी फाइटर जेट्स पर ज्यादा ध्यान देने जा रहा है.

विदेशी जेट्स की डिलीवरी में हो रही है देरी

भारत ने पहले मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोजेक्ट के तहत 114 नए लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बनाई थी. इस योजना में F-35, Su-57, F-21, ग्रिपेन, राफेल, यूरोफाइटर टाइफून और F-15EX जैसे विदेशी फाइटर जेट शामिल थे. लेकिन यह योजना कई सालों से अटकी हुई है और इसमें काफी देरी हो रही है. इसी वजह से भारत ने फैसला लिया है कि वह अब विदेशी जेट्स पर निर्भर रहने के बजाय अपने देश में बने विमानों को और बेहतर बनाएगा और उन्हें प्राथमिकता देगा.

भारतीय वायुसेना के पास 31 फाइटर स्क्वाड्रन हैं जबकि जरूरत 42.5 स्क्वाड्रन की है. पुराने मिग-21 विमान धीरे-धीरे हटाए जा रहे हैं. इसलिए वायुसेना को ताकतवर बनाए रखने के लिए भारत अब अपने स्वदेशी फाइटर जेट्स पर ज्यादा ध्यान देने वाला है.

AMCA और तेजस Mk2 पर टिकी उम्मीदें

भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय ने 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' के तहत देश में ही हथियार और लड़ाकू विमान बनाने को प्राथमिकता दी है. इसी के तहत भारत अब अपने दो स्वदेशी फाइटर जेट प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा ध्यान देगा-पहला है 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट AMCA और दूसरा है 4वीं पीढ़ी का तेजस Mk-2. सरकार इन दोनों लड़ाकू विमानों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है, ताकि भारतीय वायुसेना और मजबूत हो सके और दूसरे देशों पर निर्भरता कम की जा सके.

जानें AMCA फाइटर जेट और तेजस Mk2 के बारे में

  • AMCA भारत का पहला स्वदेशी 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट है.
  • इसे DRDO और HAL मिलकर बना रहे हैं.
  • यह जेट रडार से बचने की क्षमता (stealth) रखता है, जिससे दुश्मन को इसका पता लगाना मुश्किल होगा.
  • इसमें सुपरक्रूज़ टेक्नोलॉजी, AI बेस्ड सिस्टम और उन्नत हथियार होंगे.
  • यह मल्टीरोल जेट होगा यानी एक साथ एयर टू एयर, एयर टू ग्राउंड और निगरानी मिशन कर सकेगा.
  • इसका पहला प्रोटोटाइप 2026 तक आने की उम्मीद है.

तेजस Mk2 

  • तेजस Mk2 एक अपग्रेडेड वर्जन है मौजूदा तेजस लड़ाकू विमान का.
  • यह चौथी पीढ़ी का मल्टीरोल फाइटर जेट है.
  • इसमें ज्यादा ताकतवर इंजन, बेहतर रडार, और ज्यादा हथियार ले जाने की क्षमता होगी.
  • यह मिग-29, जगुआर और मिराज 2000 जैसे पुराने विमानों की जगह लेगा.
  • तेजस Mk2 का उत्पादन 2025 के बाद शुरू होने की संभावना है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget