एक्सप्लोरर

LAC पर भारत ने बढ़ाई सैनिकों की संख्या, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने पर पर भी कर रहा है काम

LAC Issue: रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एलएसी पर भारतीय सैनिक पूरी दृढ़ता लेकिन शांति के साथ सीमा पर डटे हैं, भारत एलएसी पर सड़क और दूसरी मूलभूत सुविधाओं के साथ अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रहा है.

India-China Border Dispute: एलएसी पर चीन से चल रहे विवाद के बीच भारत ने कहा है कि जिन सीमावर्ती इलाकों में डिसइंगेजमेंट नहीं हुआ है वहां सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है. साथ ही एलएसी के दूसरी तरफ चीन के जबरदस्त इंफ्रास्ट्रक्चर और पीएलए की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए भारतीय सेना ने पुनर्गठन के साथ-साथ अपने सैन्य ढांचे में जरूरी बदलाव भी किए हैं. इस बात का खुलासा खुद रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में हुआ है.

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, "एलएसी पर एक से अधिक क्षेत्रों में चीन द्वारा बल के प्रयोग पर स्टेट्स-क्यो यानि यथास्थिति को बदलने के लिए एकतरफा और उत्तेजक कार्रवाइयों का पर्याप्त रूप से जवाब दिया गया है."  रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों की सेनाएं विभिन्न स्तरों पर बातचीत में लगी हुई हैं. निरंतर संयुक्त प्रयासों के बाद, कई स्थानों पर डिसइंगेजमेंट नहीं हुआ है. ऐसे में उन क्षेत्रों में जहां डिसइंगेजमेंट नहीं हुआ है वहां पर्याप्त रूप से सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई है.

एलएसी पर दृढ़ता लेकिन शांति-पूर्वक भारतीय सैनिक खड़े हैं

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एलएसी पर अपने दावों को मजबूत करने के लिए भारतीय सैनिक पूरी दृढ़ता लेकिन शांति-पूर्वक सीमा पर चीन के खिलाफ डटे हुए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि एलएसी पर भारत भी सड़क, ब्रिज और दूसरी मूलभूत सुविधाओं के साथ अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में जुटा है.

रक्षा मंत्रालय की सालाना रिपोर्ट में पिछले एक साल के दौरान देश की रक्षा का पूरा लेखा जोखा है. इसमें थलसेना की चीन और पाकिस्तान के खिलाफ कारवाई और शांति समझौतों से लेकर वायुसेना और नौसेना की तैयारियों और आधुनिकिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच साल के दौरान पाकिस्तान से सटी एलओसी पर बेहद तनाव के बाद इस साल फरवरी में दोनों देशों के डीजीएमओ ने शांति समझौता किया. ये समझौते दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा था और इससे लंबे समय तक सीमा पर शांति कायम रह सकती है.

घाटी में अशांति फैलाने में जुटे हैं आतंकी

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन अशांति फैलाने की कोशिश में जुटे हैं और अल्पसंख्यक और गैर-कश्मीरियों की हत्या कर रहे हैं इसके बावजूद सुरक्षाबल पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के नापाक इरादों को काबू रखने में कामयाब रहे.
सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना मौजूदा खतरों के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले भविष्य के खतरों से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी कर रही है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना महामारी के बावजूद सेना की ऑपरेशनल तैयारियां पूरी हैं.

Welcome 2022: कोरोना-चुनाव समेत, साल 2022 में पीएम मोदी के सामने होंगी ये 10 चुनौतियां

IT विभाग की छापेमारी पर Nirmala Sitharaman बोलीं- Akhilesh Yadav हिल गए हैं, उन्हें कैसे पता कि BJP का पैसा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget