एक्सप्लोरर

भारत में पहली बार होने जा रही है फॉर्मूला ई-रेसिंग, हैदराबाद की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक कार

Formula E Racing In India: फॉर्मूला वन रेस का साक्षी तो भारत बन चुका है लेकिन इस बार भारत में फॉर्मूल ई रेसिंग होने जा रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें नोएडा की तरह रेसिंग ट्रैक नहीं होगा.

Formula E Racing Championship: देश में पहली बार इंटरनेशनल फ़ॉर्मूला वन रेस क़रीब 9 साल पहले नोएडा में हुई थी. अब हैदराबाद में 11 फ़रवरी 2023 को देश में पहली बार फ़ार्मूला-ई रेस होने जा रही है. फ़ॉर्मूला-ई रेस में हिस्सा लेने वाली कारें स्पीड में फ़ॉर्मूला वन के बराबर होंगी लेकिन आवाज़ बहुत कम करेंगी. फ़ार्मूला ई रेसिंग में इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल किया जाता है जो बैटरी से चलती हैं.

अगले साल 11 फ़रवरी को हैदराबाद में फ़ॉर्मूला ई रेस का आयोजन किया गया है. ख़ास बात ये है कि इस रेस के लिए किसी ख़ास रेसिंग ट्रैक वाले स्टेडियम का निर्माण नहीं किया गया है बल्कि इसे हैदराबाद की खूबसूरत और विशाल हुसैन सागर झील के किनारे की आम सड़क पर किया जाएगा. इसके लिए एक प्रमोटर के तौर पर तेलंगाना सरकार सड़क को नए सिरे से रेसिंग ट्रैक के रूप में डेवलप कर रही है.

हैदराबाद की रोड पर फर्राटे भरेंगी बैटरी वाली कारें

इस मामले पर हैदराबाद म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी अरविंद कुमार ने बताया है कि देश में पहली फ़ॉर्मूला वन रेस नोएडा में हुई थी. फ़ॉर्मूला ई रेस में कारें बैटरी से चलती हैं इसलिए इसमें आवाज़ कम होती है हालांकि स्पीड उतनी ही रहती है. फ़ॉर्मूला वन के लिए प्रॉपर रेसिंग ट्रैक चाहिए होता है लेकिन भारत में होने वाली इस रेस के लिए ट्रैक तो होगा लेकिन वो हैदराबाद की सड़कें होंगीं. पूरी दुनिया में 18 शहर हैं, जहां ये रेस हुई है. हम होस्ट सिटी की हैसियत से रोड ठीक करने का कम कर रहे हैं.

ये रेस भारत में पहली बार हैदराबाद से शुरू की जा रही है. त्रिपक्षीय एग्रीनेंट हुआ है फॉर्मूला ई और तेलंगाना सरकार के अलावा एक अन्य प्रमोटर भी इसमें शामिल हैं. हुसैन सागर के पास 2.8 किलोमीटर की मौजूदा सड़क को ठीक किया जा रहा है. एक नया सेक्रेटेरिएट और भारत की सबसे बड़ी अम्बेडकर मूर्ति बन रही है.

‘तेलंगाना के लिए इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी’

तो वहीं, फॉर्मूला ई रेस की एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य दिलबाग गिल का कहना है कि तेलंगाना सरकार फ़ॉर्मूला -ई रेस को एक इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी के तौर पर देख रही है. 11 फ़रवरी से तेलंगाना सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सप्ताह मना रही है. इस इंटरनेशनल इवेंट के माध्यम से इंवेस्टर का ध्यान हैदराबाद की ओर जाएगा. इससे हैदरबाद में इलेक्ट्रिक व्हिकल में इन्वेस्टमेंट भी होगा. तेलंगाना सरकार का इस इवेंट में सीधा इन्वॉल्व्मेंट नहीं है, वो सिर्फ़ प्रमोटर है. तेलंगाना सरकार इस इंवेंट के लिए हुसैन सागर के पास बिना स्पीड ब्रेकर वाली दस मीटर चौड़ी रोड बनवा रही है.

भारत की तरफ से दो टीमें ले रही हैं हिस्सा

मोटर स्पोर्ट्स में सिर्फ़ चार वर्ल्ड चैम्पियनशिप हैं जिनमें से ये एक है. इंडिया में फ़ॉर्मूला वन के 10 साल बाद ये आ रही है. महिंद्रा और टीसीएस जगुआर की दो इंडियन टीमें भी इस चैम्पियनशिप में हिस्सा ले रही हैं. एक दिन का इंवेंट है सुबह क्वालिफ़ाइंग और दोपहर में रेस होगी. पोर्शे, मर्सडीज़, मैकलेयर आदि कार कम्पनियों की कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी. इस इवेंट का 192 देशों में सीधा प्रसारण होगा और विश्व भर में करोड़ों लोग इसे देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Formula E to race in Hyderabad: अगले साल फार्मूला वन रेस की मेजबानी करेगा हैदराबाद, जानिए कब होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget