एक्सप्लोरर

वायुसेना दिवस और दशहरा के मौके पर आज देश को मिलेगा पहला राफेल, लड़ाकू विमान के साथ फ्रांस में रक्षा मंत्री करेंगे शस्त्र पूजा

भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था. यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम है.

पेरिसः आज भारत को फ्रांस से अपना पहला राफेल लड़ाकू विमान मिलेगा. खास बात है कि ये ऐसे दिन मिलने जा रही है जब वायुसेना दिवस के साथ साथ दशहरा का त्यौहार भी है. खुद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस मौके पर फ्रांस के मैरीग्नेक (Merignac) एयरबेस पर मौजूद रहेंगे और शस्त्र पूजा के साथ-साथ राफेल में उड़ान भी भरेंगे. यह उड़ान तकरीबन आधे घंटे की होगी.

फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा, ''स्वाभाविक रूप से हर कोई राफेल को लेकर उत्साहित है. राफेल भारत को सौंप दिया जाएगा. मैं आशा करता हूं कि आप भी इस समारोह के गवाह बनें.''

राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से भी करेंगे मुलाकात

उड़ान से पहले फ्रांस औपचारिक तौर पर राफेल विमान भारत को सौंप देगा. इस दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी मौजूद रहेंगी. बोर्डेक्स के लिए रवाना होने से पहले राजनाथ सिंह पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से भी मुलाकात करेंगे.

दोनों के बीच रक्षा और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. राजनाथ सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में रखा गया है.

आयुद्ध कंपनियों के सीईओ के साथ करेंगे बैठक

हालांकि, 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को आज ही मिल जाएगा लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले साल मई में भारत पहुंचेगी. राजनाथ सिंह 9 अक्टूबर को फ्रांस की शीर्ष आयुद्ध कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे.

इस दौरान उनसे ‘मेक इन इंडिया’ में भाग लेने के लिए भी बुलावा दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह उन लोगों को 5 से 8 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित रक्षा एक्सपो में आने का न्योता देंगे.

भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था. यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम है.

बढ़ी ताकत और नए जोश के साथ आज वायुसेना मना रही 87वीं सालगिरह, परेड में पहली बार महिला ब्रिगेड होगी शामिल

भारत-कजाकिस्तान की सेना का अभ्यास, आतंकी कैंप तबाह करने की हुई प्रैक्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
चेन्नई में छात्रों से PM मोदी का संवाद, बोले- 'युवा निडर होकर...'
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget