एक्सप्लोरर

S. Jaishankar Speech: स्वीडन की धरती पर जब विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'आपके मुंह में घी-शक्कर'

S. Jaishankar Sweden Visit: जयशंकर यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच में शामिल होने के लिए स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

India External Affairs Minister: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वीडन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की और यूरोपीय संघ (EU) और हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच (EIPMF) के लिए स्टॉकहोम की अपनी यात्रा के दौरान भारत में जारी बदलावों के बारे में बात की.

एस जयशंकर ने नॉर्डिक देश की राजधानी स्टॉकहोम में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए एक लोकप्रिय हिंदी मुहावरे का इस्तेमाल किया तो वहां मौजूद लोगों की हंसी छूट गई. विदेश मंत्री ने कहा, "मैं नहीं जानता कि आप में से कितने लोग हिंदी का अनुसरण करते हैं… लेकिन आप जानते हैं, हिंदी में एक शब्द है, जिसमें कहा जाता है, आपके मुंह में घी-शक्कर (आप जो कह रहे हैं, आशा है कि यह सच हो)." एस जयशंकर ने जैसा ही ये बात कही, वहीं मौजूद सभी लोग हंसते हुए ताली बजाने लगे.

स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर

जयशंकर यूरोपीय संघ हिंद-प्रशांत मंत्रिस्तरीय मंच में शामिल होने के लिए स्वीडन के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. विदेश मंत्री ने रविवार (14 मई) की शाम को ट्वीट किया, "स्वीडन में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करके खुशी हुई. हम अपने राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, ऐसे में मैंने उन्हें हमारे द्विपक्षीय संबंधों की दिशा में हुई प्रगति से अवगत कराया."

भारत में जारी बदलावों के बारे में बात

उन्होंने कहा, "स्वीडन का ईयू के सदस्य, एक नॉर्डिक साझेदार और एक साथी बहुपक्षवादी देश के रूप में महत्व है. हमने भारत में जारी उन बदलावों के बारे में बात की, जो हमारी वैश्विक उपस्थिति को बढ़ाते हैं और विदेशों में भारतीयों के लिए अवसर पैदा करते हैं."

जयशंकर की टोबियास बिलस्ट्रॉम से बातचीत

इससे पहले जयशंकर ने स्वीडन के अपने समकक्ष टोबियास बिलस्ट्रॉम के साथ रविवार को चर्चा की. इस दौरान हिंद-प्रशांत, यूरोप की सामरिक स्थिति तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम मुक्त करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया.

विदेश मंत्री के तौर पर जयशंकर की यह पहली स्वीडन यात्रा है. जयशंकर ऐसे समय में यह यात्रा कर रहे हैं, जब भारत और स्वीडन अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे कर रहे हैं. स्वीडन वर्तमान में ईयू परिषद की अध्यक्षता कर रहा है.

जयशंकर ने स्वीडन के रक्षा मंत्री पॉल जॉनसन से भी मुलाकात की और दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

ये भी पढ़ें: Indigo Flight: इंडिगो की फ्लाइट में महिला केबिन क्रू के साथ बदतमीजी, आरोपी को किया पुलिस के हवाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget