एक्सप्लोरर

भारत ने कुलभूषण जाधव को दूतावास सलाह मुहैया कराने की फिर मांग की

इस्लामाबाद: भारत ने कुलभूषण जाधव को दूतावास सलाह उपलब्ध कराने की मांग की है. पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने भारतीय नागरिक को कथित रूप से जासूसी के लिये मौत की सजा सुनायी है. पाकिस्तान में मौत की सजा दी जा चुकी है.

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ से मुलाकात के दौरान यह मांग रखी. 19 अप्रैल को बम्बावाले और तहमीना के बीच बैठक के कार्यक्रम में बदलाव किया गया था. पाकिस्तान बीते 1 साल में कई बार 46 साल के जाधव को दूतावास सलाह उपलब्ध कराने के भारत के अनुरोध को खारिज कर चुका है. पाकिस्तान की सेना जाधव को दूतावास सलाह उपलब्ध कराने की मंजूरी की किसी भी गुंजाइश को पहले ही खारिज कर चुकी है. जाधव को कथित रूप से जासूसी और विघटनकारी (देश को तोड़ने की) गतिविधियों के लिये मृत्युदंड की सजा सुनायी गयी है. बम्बावाले ने 14 अप्रैल को पाकिस्तानी विदेश सचिव से मुलाकात की थी और जाधव के भविष्य को लेकर भारत की चिंता जाहिर की थी. बैठक के बाद बम्बावाले ने मीडिया को बताया कि उन्होंने जाधव की सजा के खिलाफ अपील करने के लिये आरोपों की लिस्ट और जाधव के विरूद्ध सैन्य न्यायाधिकरण के फैसले की प्रामाणिक प्रति उपलब्ध कराने के लिये कहा. उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक मानवीय आधार पर जाधव को दूतावास सलाह उपलब्ध कराने की मांग की थी. पाकिस्तान के विदेश विभाग ने कहा है कि जाधव की सुनवाई के दौरान न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया गया और पाकिस्तान के संविधान और संबंधित कानून के अनुरूप उन्हें वकील मुहैया कराया गया था. पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त ने पाकिस्तान के विदेश सचिव से मुलाकात की और भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दूतावास सलाह उपलब्ध कराने की मांग की. पाकिस्तान के ‘फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल’ ने इस महीने के शुरू में जाधव को मृत्युदंड की सजा सुनायी थी, जिसे लेकर भारत में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी. भारत ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर इस ‘‘पूर्वनिर्धारित हत्या’’ को अंजाम दिया गया तो पाकिस्तान को इसके नतीजे भुगतने होंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर इसका असर भी पड़ेगा. पाकिस्तान ने दावा किया कि जाधव के कथित रूप से ईरान से पाकिस्तान में प्रवेश करने की सूचना के बाद इसके सुरक्षा बलों ने देश के अशांत बलूचिस्तान से पिछले साल तीन मार्च को उसे गिरफ्तार किया था. उसने यह भी दावा किया कि जाधव ‘‘भारतीय नौसेना का एक कार्यरत अधिकारी’’ था. जाधव की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तानी सेना ने उसका एक ‘‘कबूलनामा वीडियो’’ भी जारी किया था. बहरहाल, पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए भारत अपनी इस बात पर कायम रहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने जाधव का अपहरण किया था. भारत ने यह माना था कि जाधव नौसेना में कार्यरत था लेकिन उसने इस बात से इनकार किया कि उसका सरकार से कोई संपर्क था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget