एक्सप्लोरर

कोरोना की जांच बढ़ने के साथ ही संक्रमण की दर में आई कमी, टेस्ट किट का दाम भी हुआ कम: सरकार

1 अप्रैल को जहां देश में कोरोना जांच के लिए मात्र 151 लैब थे जिनमें 4208 टेस्ट किए गए थे. आज लैब की संख्या बढ़कर 1524 हो गई है जिनमें करीब 10 लाख टेस्ट रोजाना हो रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमित लोगों की दर में लगातार कमी आ रही है जबकि कोरोना जांच की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को कोरोना पर सरकार की साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 25 अगस्त तक देश में कोरोना के कुल तीन करोड़ 68 लाख से भी ज्यादा टेस्ट हो चुके थे, जिनमें संक्रमण की दर 8.60 फीसदी रही है. 10 अगस्त को जहां कोरोना के करीब दो करोड़ 46 लाख टेस्ट हुए थे और संक्रमण की दर 9.05 फीसदी थी.

टेस्ट किट का दाम घटकर 300 रुपये हुआ आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना की जांच में इस्तेमाल होने वाले RT PCR किट के दाम में काफी कमी आई है. भार्गव के मुताबिक मार्च में महामारी के शुरुआती दिनों में किट की कीमत करीब 2000 रुपए प्रति किट थी जो अब घटकर करीब 300 रुपए प्रति किट रह गई है. हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी कि किट के दाम में कमी का कितना असर कोरोना टेस्ट के खर्च पर पड़ा है.

उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल को जहां देश में कोरोना जांच के लिए मात्र 151 लैब थे जिनमें 4208 टेस्ट किए गए थे. आज लैब की संख्या बढ़कर 1524 हो गई है जिनमें करीब 10 लाख टेस्ट रोजाना हो रहे हैं.

ICU में 1.92% मरीज स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आंकड़ों से बताया कि फिलहाल देश में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 7.04 लाख है जबकि 24 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. एक्टिव मरीजों में से ऑक्सीजन की मदद 2.70 फीसदी मरीजों को दी जा रही है जबकि 1.92 फीसदी मरीज आईसीयू में और महज 0.29 फीसदी मरीज वेंटीलेटर पर रखे गए हैं. भूषण ने बताया कि अबतक मरने वाले 58000 से ज्यादा लोगों में 69 फीसदी पुरुष जबकि 31 फीसदी महिलाएं रही हैं. इनमें 51 फीसदी तादाद उन मरीजों की है जिनकी उम्र 60 से उससे ज्यादा थी.

आईसीएमआर महानिदेशक बलराम भार्गव ने जानकारी दी कि फिलहाल देश में तीन वैक्सीन का परीक्षण आगे बढ़ रहा है. इनमें सबसे आगे है ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टिट्यूट का वैक्सीन जो अपने परीक्षण के तीसरे और सबसे अहम चरण में प्रवेश कर चुका है. तीसरे चरण में इसका परीक्षण करीब 1700 लोगों पर किया जाएगा. वहीं भारत बायोटेक का वैक्सीन परीक्षण के दूसरे चरण में जबकि जायडस कैडिला कम्पनी का वैक्सीन अपने पहले चरण को पूरा करने वाला है. भार्गव ने बताया कि इन तीन वैक्सिनों के अलावा तीन अन्य वैक्सीन का परीक्षण भी अभी शुरुआती दौर में आ चुका है लेकिन उनका अभी इंसानों पर परीक्षण शुरू नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- दुनियाभर में कल आए 2.39 लाख नए कोरोना मामले, सिर्फ 6 देशों में पांच लाख लोगों की गई जान महाराष्ट्र: रायगढ़ में 18 घंटे बाद 4 साल का बच्चा मलबे से सही सलामत निकाला, बिल्डिंग गिरने में अबतक 13 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'
UN को भारत की लताड़, कहा- 'पाकिस्तान में रहता है दाऊद इब्राहिम'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget