एक्सप्लोरर

India Corona Updates: कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, अब 24 घंटे में 38 हजार नए केस दर्ज

India Coronavirus Updates: दुनिया में बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले अमेरिका के बाद भारत में आए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत अब 6वें स्थान पर है.

India Coronavirus Updates: कोरोना मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. नए कोरोना मामले एक दिन गिरने के बाद अगले दिन फिर बढ़ गए. आज बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 37,875 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 31,222 केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 369 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 39,114 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 1608 एक्टिव केस कम हो गए.

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप
केरल में कई दिनों तक प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के 30 हजार या उससे ज्यादा मामले सामने आने के बाद गत सप्ताह से नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रही है. मंगलवार को 25,772 नए मामले सामने आए और 189 और मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 42 लाख 53 हजार 298 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,820 पर पहुंच गई है.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 30 लाख 96 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 41 हजार 411 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 22 लाख 64 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 91 हजार 256 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 30 लाख 96 हजार 718
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 22 लाख 64 हजार 51
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 91 हजार 256
  • कुल मौत- चार लाख 41 हजार 411
  • कुल टीकाकरण- 70 करोड़ 75 लाख 43 हजार डोज दी गई

70 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 7 सितंबर तक देशभर में 70 करोड़ 75 लाख 43 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 78.47 लाख टीके लगाए गए. वहीं रतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53.49 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.53 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है. एक्टिव केस 1.19 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 6वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
महाराष्ट्र: कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक का दावा, नागपुर में दुकानें खुलने का समय घटा, मुंबई-पुणे में भी सख्ती संभव

Explained: क्यों इतनी तेजी से फैल रहा है डेल्टा वेरिएंट, क्या इसके खिलाफ बेअसर हैं वैक्सीन ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता? सरकार का आया बड़ा बयान, कहा- 'भारत में...'
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी, बिहार, दिल्ली-हरियाणा में होगी मानसूनी बारिश, मुंबई में 'आफत', जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
खोजते रह जाएंगे चीन-पाकिस्तान... बीच समंदर में गायब हो जाएंगे भारत के वॉरशिप, जापान से हो गई 'निंजा' डील
India Japan Summit 2026: भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे
भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली संयुक्त परियोजना, PM मोदी ने इसके सामरिक फायदे

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Test Match Highest Run Record: दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी लिस्ट में शामिल
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget