एक्सप्लोरर

India Corona Updates: कोरोना संकट कायम, 24 घंटे में आए 42 हजार नए मामले, 308 की मौत

India Coronavirus Updates: दुनिया में अमेरिका के बाद भारत में ही रोजाना कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में भारत 7वें स्थान पर है.

India Coronavirus Updates: भारत में कोरोना संकट कायम है. तीसरी लहर के जल्द दस्तक देने का खतरा बना हुआ है. आज रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 42,618 मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 308 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 38,091 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 4367 एक्टिव केस बढ़ गए.

केरल में सबसे ज्यादा 29,682 नए कोरोना मामले
देश में सबसे ज्यादा कोरोना मामले रोजाना केरल में दर्ज हो रहे हैं. केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29,682 नए मामले सामने आए. पिछले एक दिन में महामारी से 142 मरीजों की मौत हो गई. अब तक केरल में संक्रमण के 41 लाख 81 हजार 137 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,422 पर पहुंच गई हैं.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 29 लाख 88 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 40 हजार 533 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 10 हजार 48 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 29 लाख 88 हजार 673
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 21 लाख 38 हजार 92
  • कुल एक्टिव केस- चार लाख 10 हजार 48
  • कुल मौत- चार लाख 40 हजार 533
  • कुल टीकाकरण- 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार डोज दी गई

68 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 4 सितंबर तक देशभर में 68 करोड़ 46 लाख 96 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 71.61 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 53 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.47 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.43 फीसदी है. एक्टिव केस 1.23 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
केरल में कोरोना के बाद अब निपाह वायरस से हड़कंप, 12 साल के बच्चे की मौत

टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM सुहास ने जीता सिल्वर मेडल, पीएम मोदी ने कहा- सेवा और खेल का अद्भुत संगम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget