एक्सप्लोरर

India Corona Updates: देश में लगातार चौथे दिन 40 हजार से ज्यादा आए कोरोना मामले, केरल में बेकाबू हुआ वायरस

देशभर में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है. केरल में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए.

India Coronavirus Updates: केरल में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है, जिस वजह से पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर का संकट बढ़ रहा है. लगातार चौथे दिन 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,083 नए कोरोना केस आए और 460 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 35,840 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 8783 एक्टिव केस बढ़ गए.

ये लगातार चौथा दिन है, जब देश में 40 हजार से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं. गुरुवार को 46164, शुक्रवार को 44658, शनिवार को 46759 कोरोना मामले आए थे. देशभर में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है. केरल में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 39 लाख 77 हजार 572 हो गए. हालांकि, संक्रमण की दर घटकर 18.67 फीसदी रह गई जो 27 अगस्त को 19.22 फीसदी थी.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 26 लाख 95 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 37 हजार 830 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 18 लाख 88 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. कुल 3 लाख 68 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 26 लाख 95 हजार 30
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 18 लाख 88 हजार 642
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 68 हजार 558
  • कुल मौत- चार लाख 37 हजार 830
  • कुल टीकाकरण- 63 करोड़ 9 लाख 17 हजार डोज दी गई


India Corona Updates: देश में लगातार चौथे दिन 40 हजार से ज्यादा आए कोरोना मामले, केरल में बेकाबू हुआ वायरस

63 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 28 अगस्त तक देशभर में 63 करोड़ 9 लाख 17 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 73.85 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 51 करोड़ 86 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17.55 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


India Corona Updates: देश में लगातार चौथे दिन 40 हजार से ज्यादा आए कोरोना मामले, केरल में बेकाबू हुआ वायरस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.56 फीसदी है. एक्टिव केस 1.10 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 10वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
क्या सुलझ गया छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विवाद? रायपुर पहुंचकर टीएस सिंहदेव बोले- आलाकमान ने फैसला रखा सुरक्षित

प्रयागराज: कोरोना टीका लगने में देरी हुई तो दो सेंटर्स से वैक्सीन की 350 डोज लूट ले गए, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget