एक्सप्लोरर

Coronavirus Update: देश में कम हुए कोरोना केस, 24 घंटे में मिले 27 हजार नए संक्रमित, सिर्फ केरल में आए 20 हजार

India Coronavirus News Updates: दुनियाभर में अबतक 22.54 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से 3.32 करोड़ लोग भारत से हैं.

India Coronavirus Updates: कोरोना संक्रमण के नए मामलों में रविवार को गिरावट देखी गई थी. अब सोमवार को पहले से भी कम मामले सामने आए हैं. सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 27,254 नए कोरोना केस आए. इससे एक दिन पहले 28,591 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे 219 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. 37,687 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 10,652 एक्टिव केस कम हो गए.

सिर्फ केरल में 20 हजार नए मामले
केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड के 20,240 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 75 हजार 431 हो गई. वहीं संक्रमण से और 67 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 22,551 हो गई है. 24 घंटे के दौरान 1 लाख 15 हजार 575 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण दर 17.51 फीसदी दर्ज की गई. स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर कुल 41 लाख 30 हजार 65 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,22,255 है.

भारत में कोरोना के कुल मामले 
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 32 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 42 हजार 874 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 47 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 74 हजार 269 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 32 लाख 64 हजार 175
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 24 लाख 47 हजार 32
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 74 हजार 269
  • कुल मौत- चार लाख 42 हजार 874
  • कुल टीकाकरण- 74 करोड़ 38 लाख 37 हजार डोज दी गई

74 करोड़ वैक्सीन की डोज दी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 12 सितंबर तक देशभर में 74 करोड़ 38 लाख 37 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 53.38 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 54.30 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 12.08 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.51 फीसदी है. एक्टिव केस 1.16 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 7वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है

ये भी पढ़ें-
अमेरिका पर एक और बड़े हमले की चेतावनी, 9/11 की 20वीं बरसी पर फिर जिंदा हुआ अलकायदा का जिन्न!

कुपवाड़ा में शहीद सब इंस्पेक्टर के जनाजे में उमड़ी भीड़, आतंकियों ने पीछे से गोली मारकर कर दिया था शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget