एक्सप्लोरर

Coronavirus Case: भारत में सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आए 1675 नए केस, 31 मौत

Coronavirus Update: बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 31 लोगों की मौत के बाद देश में इस बीमारी से मरने वाली की संख्या 5,24,490 हो गई है. कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है.

Coronavirus Cases Update: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1675 नए केस सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कारण 31 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले 23 मई को कोरोना वायरस संक्रमण के 2022 नए मामले सामने आए थे. भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 4,31,40,068 पर पहुंच गई है. वहीं कोरोना संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में मामूली उछाल आया है जिसके बाद अब ये संख्या बढ़कर 14,481 पर पहुंच गई है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 31 लोगों की मौत के बाद देश में इस बीमारी से मरने वाली की संख्या 5,24,490 हो गई है. वहीं कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.75 फीसदी है. कोरोना संक्रमण के ताजा आकड़ों के अनुसार, देश में दैनिक संक्रमण की दर 0.41 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है. वहीं देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,26,00,737 हो गई है. जबकि देश में इस महामारी के कारण मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है.

देश में अब तक कोरोना की 192.52 करोड़ डोज दी गई

स्वास्थ्य विभाग ने जो आकड़े जारी किए हैं उनके मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 192.52 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं. 

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

इसे भी पढ़ेंः-

Quad का दांव, रूस-चीन पर दवाब: जानिए पीएम मोदी-राष्ट्रपति बाइडेन समेत किस नेता ने क्या कहा | 10 बड़ी बातें

Rajya Sabha Elections 2022: मायावती के मिश्रा जी होंगे बाहर, तीन सांसदों को रिपीट करने के मूड में बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget