एक्सप्लोरर

Corona Cases: देश में 5वीं बार 4 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज, 24 घंटे में 4092 संक्रमितों की गई जान

Coronavirus Cases in India Today: भारत में कोरोना मरीजों की कुल संख्या सवा 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है. इनमें 37 लाख से ज्यादा मरीज अभी भी संक्रमित हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से केस हर दिन भारत में ही बढ़ रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जबरदस्त तरीके से जूझ रहा है. हर दिन मौत का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, पांचवीं बार और लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 403,738 नए कोरोना केस आए और 4092 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,86,444 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 401,078 नए केस आए थे.

8 मई तक देशभर में 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 23 हजार 532 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 30  करोड़ 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.65 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 22 लाख 96 हजार 414
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 83 लाख 17 हजार 404
  • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 36 हजार 648
  • कुल मौत- 2 लाख 42 हजार 362

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से कम है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

महाराष्ट्र में कोविड के मामले 50 लाख से पार
महाराष्ट्र में पहला कोविड मामला सामने आने के ठीक 14 महीनों के बाद शनिवार को कोरोना मामलों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर गई. राज्य में 9 मार्च 2020 को दो कोविड मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में कोरोना का प्रकोप जारी रहा और अब 9 मई 2021 को यहां कोरोना के मामले 50 लाख से भी अधिक हो चुके हैं. प्रदेश में संक्रमण की वजह से 75,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

दिल्ली में 3 दिन में संक्रमण दर 25 फीसदी से नीचे
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड के 17,364 नए मामले सामने आए. लगातार पांचवें दिन संक्रमण के नए मामले 20,000 से कम आए. संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 13,10,231 तक जा पहुंची है. संक्रमण की दर लगातार तीसरे दिन 25 प्रतिशत से नीचे 23.32 प्रतिशत रही, जो थोड़ी राहत की बात है. संक्रमण की दर 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 36.2 प्रतिशत तक जा पहुंची थी. इस बीच, पिछले 24 घंटों में 332 लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया, जिसके साथ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से मौतों की कुल संख्या 19,071 हो गई.

ये भी पढ़ें-
अस्पताल में भर्ती होने के लिए अब कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट की जरूरत नहीं, सरकार ने बदली नीति 

दुनिया के हर बाजार से भारतीय जिंदगी बचाने का सामान जुटाने की कोशिश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
शिवसागर में महाअष्टमी पर मुस्लिम दौलाह परिवार को दिया गया प्रसाद, 293 साल पुरानी परंपरा कायम
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget