एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना का कम हुआ कहर, लगातार तीसरे दिन 50 हजार से कम आए नए केस, 24 घंटे में 817 की मौत

India Coronavirus Cases: भारत में एक्टिव केस 5 लाख से ज्यादा हैं. लेकिन अमेरिका ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं, अभी भी ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में ही हैं.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझने के बाद भारत में हालात अब सामान्य होने लगे हैं. लगातार तीसरे दिन कोरोना मामले 50 हजार से कम दर्ज हुए हैं और मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45,951 नए कोरोना केस आए और 817 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46,148 और मंगलवार को 37,566 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 60,729 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 15,595 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 3 लाख 62 हजार 484
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 94 लाख 27 हजार 330
  • कुल एक्टिव केस- 5 लाख 37 हजार
  • कुल मौत- 3 लाख 98 हजार 454

देश में लगातार 48वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 29 जून तक देशभर में 33 करोड़ 28 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 36.51 लाख टीके लगाए गए. वहीं अबतक 41 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

दिल्ली में 3 दिन बाद आए कोविड के 100 से ज्यादा मामले
राजधानी में मंगलवार को कोविड संक्रमण के नए मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि देखी गई. पिछले 24 घंटों में 101 नए मामले सामने आए. तीन दिनों के बाद एक दिन में कोविड के मामले सौ से ज्यादा आए. सोमवार को साल की सबसे कम संख्या 59 दर्ज की गई थी, लेकिन एक दिन आंकड़ा फिर से 100 के पार चला गया. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 85 और शनिवार को 89 नए मामले आए थे. शुक्रवार को 115 कोविड मामले दर्ज किए गए थे.

इस बीच, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोविड के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में मौतों की कुल संख्या 24,971 तक जा पहुंची. दिल्ली में इस समय 1,531 एक्टिव मामले हैं, जो 1 मार्च के बाद से सबसे कम हैं. शहर की संक्रमण दर 0.15 फीसदी है, जबकि ठीक होने की दर 98.15 फीसदी है.

ये भी पढ़ें-
1 जुलाई से इस बैंक का बदल जाएगा IFSC कोड, बेकार हो जाएगी चेकबुक, जानिए आपके खाते पर क्या होगा असर

Petrol-Diesel Price 30 June: आज मिली राहत, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, जानिए अपने शहर में कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget