एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में पहली बार एक दिन में 3 हजार से ज्यादा मौत, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 3.60 लाख नए केस

Coronavirus Cases Death in India: भारत में आज लगातार 7वें दिन एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. अबतक कुल 28 करोड़ 27 लाख से ज्यादा कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17.23 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए. रोजाना पॉजिटिविटी रेट 20 फीसदी से ज्यादा है.

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना मामले कम हो रहे हैं, वहीं भारत में संक्रमण के मामले रोजाना एक नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. देश में मौत का आंकड़ा दो लाख के पार पहुंच चुका है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 360,960 नए कोरोना केस आए और 3293 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,61,162 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले सोमवार को देश में 323,023 नए केस आए थे.

बीते तीन दिनों में देश में 1 मिलियन से ज्यादा नए केस आ चुके हैं. 25 अप्रैल से लेकर 27 अप्रैल तक क्रमश: 3.52 लाख, 3.23 लाख, 3.60 लाख दर्ज किए गए हैं. ये आंकड़ा दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है.

देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 79 लाख 97 हजार 267
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 48 लाख 17 हजार 371
  • कुल एक्टिव केस- 29 लाख 78 हजार 709
  • कुल मौत- 2 लाख 1 हजार 187
  • कुल टीकाकरण- 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 डोज दी गई

दिल्ली में कल कोरोना से 381 मौतें
दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 15 हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं. मंगलवार को सामने आए नतीजों के बाद यह आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया. वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 24 हजार से अधिक नए कोरोना रोगी कोरोना रोगी रोगी सामने आए हैं. इन्हीं 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना से 381 व्यक्तियों ने दम तोड़ दिया. महामारी की बात करें तो दिल्ली में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 32.72 फीसदी है. फिलहाल 98,264 एक्टिव कोरोना मरीज हैं. इनमें से 54,578 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं. जबकि बाकी मरीजों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों व कोरोना केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीज
महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 66,358 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 895 मरीजों की मौत रिपोर्ट हुई.
राज्य में कुल मामले बढ़कर 44,10,085 हो गए हैं जबकि वायरस के कारण अभी तक 66,179 मरीजों की मौत हो चुकी है. मुंबई में संक्रमण के 3,999 नए मामले आए और 59 संक्रमितों की मौत हो गई. इसके बाद महानगर में कुल मामले बढ़कर 6,35,483 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 12,920 हो गई है.

कल 25 लाख कोरोना डोज दिए गए
देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 27 अप्रैल तक देशभर में 14 करोड़ 78 लाख 27 हजार 367 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 25 लाख 56 हजार 182 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 16 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
राज्यों के पास अभी 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके उपलब्ध: स्वास्थ्य मंत्रालय

Earthquake: असम के सोनितपुर में आया तेज भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई तीव्रता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget