एक्सप्लोरर

Corona Update: कोरोना का कहर जारी, लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटे में 1329 की मौत

Coronavirus Cases in India Today 25 June: भारत से ज्यादा कोरोना मामले अब ब्राजील में आ रहे हैं. मौत भी यहां भारत से ज्यादा हो रही है. हालांकि भारत में एक्टिव केस अभी भी 6 लाख से ज्यादा बने हुए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना का कहर अभी जारी है. लगातार तीसरे दिन 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 51,667 नए कोरोना केस आए और 1329 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले बुधवार को 54069, मंगलवार को 50,848 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 64,527 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 14,189 एक्टिव केस कम हो गए.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.30 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस करीब 2 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 1 लाख 34 हजार 445
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 91 लाख 28 हजार 267
  • कुल एक्टिव केस- 6 लाख 12 हजार 868
  • कुल मौत- 3 लाख 93 हजार 310

राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में कल कोविड के 9844 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई, वहीं संक्रमण से 197 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 60,07,431 हो गई है. मृतकों की कुल संख्या 1,19,859 हो चुकी है.
  • मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,89,561 हो गई है.  प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,849 हो गयी है.
  • जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 448 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,13,476 हो गई जबकि 11 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 4,284 तक पहुंच गई है.
  • पंजाब में कल कोरोना के 382 और मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 5,93,941 पहुंच गए, जबकि 20 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 15,944 हो गई है. राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज 5,274 हैं.
  • राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में एक भी मौत दर्ज नहीं की गई. राज्य में लंबे समय बाद ऐसा हुआ है. हालांकि संक्रमण के 147 नए मामले सामने आए. संक्रमण से अब तक कुल 8905 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • तमिलनाडु में कोविड के 6,162 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.49 लाख हो गयी जबकि 155 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 31,901 पहुंच गयी.

देश में लगातार 43वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 24 जून तक देशभर में 30 करोड़ 79 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 60 लाख 63 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक 40 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 17 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

ये भी पढ़ें-
JK Leaders Meet: पाक से बातचीत की मांग, परिसीमन का विरोध, जानिए PM के साथ बैठक के बाद क्या बोले नेता

JK Leaders Meet: कश्मीरी नेताओं के साथ पीएम की मुलाकात क्या रंग लाएगी? पढ़िए बैठक की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget