एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: देश में बीते दिन 35 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना केस, 483 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटों में अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, ब्रिटेन में भारत से ज्यादा कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. भारत सातवां देश है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव मामले है.

Coronavirus Cases Today: देश में दो दिनों बाद फिर कोरोना मामलों का आंकड़ा 40 हजार से कम दर्ज हुआ है. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 35,342 नए कोरोना केस आए और 483 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले गुरुवार को 41383 और बुधवार को 42015 नए मामले आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 38,740 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3881 एक्टिव केस कम हो गए.


Coronavirus Cases: देश में बीते दिन 35 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना केस, 483 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा बनी हुई है. कुल 4 लाख 5 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 93 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 19 हजार 470 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 4 लाख 68 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 

42 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 22 जुलाई तक देशभर में 42 करोड़ 34 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 54 लाख 76 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 45 करोड़ 29 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 16.68 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Coronavirus Cases: देश में बीते दिन 35 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना केस, 483 संक्रमितों की मौत


Coronavirus Cases: देश में बीते दिन 35 हजार से ज्यादा आए नए कोरोना केस, 483 संक्रमितों की मौत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.30 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 17 नए मामले आए. संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,91,721 पहुंच गयी है. बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है.
  • छत्तीसगढ़ में वायरस के 217 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 10,00,763 हो गई है. राज्य में कल कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है.
  • गोवा में 97 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या 1,70,199 हो गई है. पांच मरीजों की मौत के बाद राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 3,123 हो गई है.
  • राजस्थान में संक्रमण के 25 नए मामले आए. वहीं इस घातक संक्रमण से और एक मरीज की मौत हो गई. जयपुर में पांच, उदयपुर में चार जबकि अलवर और बांसवाड़ा में तीन-तीन मामले आए हैं.

ये भी पढ़ें-
Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, ट्रेन सेवाएं प्रभावित, कुछ गांव पूरी तरह डूब गए

Chandrashekhar Azad Birth Anniversary: चंद्रशेखर आजाद जब तक जिए आजाद रहे, उन्हें कोई कैद नहीं कर पाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
'घर जाने से पहले...', अब कहां जा रहे हैं सोनम वांगचुक? किया खुलासा
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Explained: क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?
क्या पेपर लीक के बाद अब परिसीमन बिल पर होगी लड़ाई?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget