एक्सप्लोरर

Corona Update: दूसरे दिन लगातार 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

India Coronavirus Cases: दुनियाभर में कोरोना मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं. हालांकि भारत में अभी कोरोना के नए आंकड़े औसतन 40 हजार प्रति दिन पर स्थिर हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामले की स्थिति स्थिर बनी हुई है. हर दिन करीब 40 हजार नए केस सामने आ रहे हैं. शनिवार सुबह को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,079 नए कोरोना केस आए और 560 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले शुक्रवार को 38,949 और गुरुवार को 41,806 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 43,916 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 6397 एक्टिव केस कम हो गए.

Corona Update: दूसरे दिन लगातार 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
कोरोना एक्टिव केस भी चार लाख से ज्यादा हैं. देश में 4 लाख 24 हजार लोग अभी भी कोरोना से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. अब तक कुल 4 लाख 13 हजार 91 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अब तक कुल 3 करोड़ 2 लाख 27 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 10 लाख 64 हजार लोग संक्रमित हुए हैं.


Corona Update: दूसरे दिन लगातार 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

करीब 40 करोड़ वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 16 जुलाई तक देशभर में 39 करोड़ 96 लाख 95 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 42 लाख 12 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 44 करोड़ 20 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 19.98 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Corona Update: दूसरे दिन लगातार 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस डेढ़ फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का छठा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.


Corona Update: दूसरे दिन लगातार 40 हजार से कम आए कोरोना केस, जानिए- राज्यों में महामारी की ताजा स्थिति

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • उत्तर प्रदेश में छह संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 88 नए मरीज पाए गए. अब तक कुल मरने वालों की संख्या 22,711 हो गई, जबकि संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,07,741 पहुंच गया है.
  • महाराष्ट्र में संक्रमण के 7,761 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 61,97,018 हो गई जबकि इस महामारी से 167 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,26,727 पर पहुंच गई.
  • मध्य प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,629 तक पहुंच गयी. मरने वालों की संख्या 10,510 है.
  • छत्तीसगढ़ में 312 नए मामले सामने आए और संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,99,462 हो गई है. राज्य में वायरस से संक्रमित 13,492 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • राजस्थान में कोरोना के शुक्रवार को 35 नए मामले सामने आए. जिनमें से उदयपुर में 8 और जयपुर में 7 मामले आए हैं. वहीं इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8947 लोगों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें-
Vaccination 6 Months: सुस्त रफ्तार से चल रहा टीकाकरण, दिसंबर तक सबको कैसे लगेगी वैक्सीन?

दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक, 126 देशों में बढ़ने लगे मामले, 33 देशों में 100 फीसदी से ज्यादा बढ़े केस

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
'BJP चालाकी से...', संविधान संशोधन, परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस, 1 घंटे की मीटिंग के बाद ऐलान
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget