एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 895 संक्रमितों की मौत

India Coronavirus Cases: भारत में कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है. हर दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं हर दिन लगभग हजार लोगों की मौत भी हो रही है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर का संकट अभी भी बरकरार है. रोजाना 40 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 41,506 नए कोरोना केस आए और 895 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले शुक्रवार को 42,766 नए केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 41,526 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 915 एक्टिव केस कम हो गए.


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 895 संक्रमितों की मौत

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
ये लगातार 33वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए. कोरोना एक्टिव केस अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं. वर्तमान में 4 लाख 54 हजार 118 एक्टिव मामले हैं और अब तक कुल 4 लाख 8 हजार 40 मौतें हुई हैं. अब तक कुल 2 करोड़ 99 लाख 75 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. महामारी की शुरुआत से अब तक कुल तीन करोड़ 8 लाख 37 हजार 222 लोग संक्रमित हो चुके हैं.


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 895 संक्रमितों की मौत

37 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 10 जुलाई तक देशभर में 37 करोड़ 60 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 37 लाख 23 हजार 367 टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 43 करोड़ 8 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 18.43 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस डेढ़ फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 895 संक्रमितों की मौत


Corona Cases: कोरोना संकट अभी भी बरकरार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, 895 संक्रमितों की मौत

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए. बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22,693 हो गई. कुल 17,07,225 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.
  • महाराष्ट्र में संक्रमण के 8,296 नए मामले सामने आए, जबकि और 179 मरीजों की मौत हो गई है. कुल मामले बढ़कर 61,49,264 हो गए, जबकि कुल 1,25,528 संक्रमितों की मौत हुई है.
  • तमिलनाडु में 2,913 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,16,011 हो गयी जबकि 49 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 33,371 पहुंच गयी.
  • कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 2,162 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28,69,320 हो गयी जबकि 48 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 35,779 पहुंच गयी.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए और संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,90,152 तक पहुंच गयी. इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,025 हो गयी है.
  • राजस्थान में कोरोना के 56 नए मामले सामने आए और इस घातक संक्रमण से दो और व्यक्ति की मौत हो गई. राज्य में अब तक मरने वालों की संख बढ़ कर 8945 हो गयी है.

ये भी पढ़ें-
Weather Update: यूपी-दिल्ली-महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में बारिश में चेतावनी, जानें- कैसा रहेगा मौसम


Petrol Diesel 11 July: महंगे तेल से आज जनता को राहत, यूपी-छत्तीसगढ़-नगालैंड में भी पेट्रोल का शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक
UP के अलीगढ़ निवासी अमन की पैदलयात्रा पहुंची आदिलाबाद, CM विजय से मिलने के तमिलनाडु जा रहा युवक

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget