एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में 563 लोगों की मौत, 48 हजार 648 नए मामले सामने आए

देश में पिछले 24 घटों में 563 लोगों की मौत हुई है. वहीं, 48,648 नए मामले सामने आए हैं.दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण त्योहार के दौरान भीड़ का इकट्ठा होना, वायु गुणवत्ता खराब होना, श्वसन संबंधी बीमारियों का बढ़ना है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस महामारी के 48,648 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 80 लाख 88 हजार 851 हो गई है. वहीं 73.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर 90.99 प्रतिशत हो गई है. देश में पिछले 24 घटों में 563 लोगों की मौत हुई है. 

देश में अबतक हुई 121090 लोगों की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 80 लाख 88 हजार 851 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 21 हजार 90 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 73 लाख 73 हजार 375 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 5 लाख 94 हजार 386 लोगों का इलाज चल रहा है. कल 57 हजार 386 लोग ठीक हुए हैं. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि कल (29 अक्टूबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,77,28,088 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,64,648 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे मामले

बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे. 

भीड़भाड़, खराब वायु गुणवत्ता के कारण दिल्ली में मामले बढ़े

दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने का कारण त्योहार के दौरान भीड़ का इकट्ठा होना, वायु गुणवत्ता खराब होना, श्वसन संबंधी बीमारियों का बढ़ना है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में पिछले चार हफ्ते में 29,378 नये मामले सामने आए जो करीब 46 फीसदी नये मामले हैं और पिछले चार हफ्ते में सक्रिय मामलों की संख्या में करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना का कहर: स्पेन में 6 महीने के लिए लगी हेल्थ इमरजेंसी, अबतक 35 हजार से ज्यादा की मौत

Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 4.53 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 11 लाख 85 हजार से ज्यादा मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget