एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए करीब 50 हजार नए मामले, 517 लोगों की मौत

देश में अब कोरोना के कुल मामले 80 लाख 40 हजार 203 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 20 हजार 527 लोगों की मौत हो गई हैं.देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5% हो गई है.

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के करीब पचास हजार नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 517 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और अब मृत्यु दर 1.5% हो गई है. ठीक हुए मरीजों में से करीब 77 प्रतिशत मरीज 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से ताल्लुक रखते हैं. देश में अब तक 10.5 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है.

देश में अबतक हुई 1,20,527 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 80 लाख 40 हजार 203 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 20 हजार 527 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 73 लाख 15 हजार 989 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 3 हजार 687 लोगों का इलाज चल रहा है. कल 56 हजार 480 लोग ठीक हुए हैं.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘संक्रमण के नए मामलों में से 79 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. संक्रमण के सर्वाधिक नए मामलों के साथ केरल महाराष्ट्र से आगे निकल गया है. दोनों राज्यों में हालांकि अब भी पांच हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं. जिन राज्यों में मामलों में वृद्धि हो रही है, उनमें दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं.

प्रति 10 लाख की आबादी पर सबसे कम मामले भारत में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के ठोस कदमों और समन्वित रणनीति की वजह से भारत प्रति दस लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के सबसे कम मामलों वाले देशों की सूची में लगातार बना हुआ है. प्रति 10 लाख की आबादी पर कोविड-19 के मामलों का वैश्विक आंकड़ा 5,552 है. भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर यह आंकड़ा 5,790 है. अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और दक्षिण अफ्रीका में इसके मुकाबले काफी अधिक मामले हैं. भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना संबंधी मौतों का आंकड़ा केवल 87 है जो वैश्विक औसत 148 से बहुत कम है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना: दुनिया में पिछले 24 घंटों में सामने आए 8 लाख से ज्यादा नए केस, अबतक 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

अफसरों पर भड़के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- ‘जिनके काम में देरी हुई, उनके फोटो टांग दें’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget