एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: भारत में बीते दिन 63 हजार नए केस आए, 70 हजार ठीक हुए, एक्टिव केस घटकर 8 लाख तक हुए

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश है. आज काफी दिनों बाद अमेरिका में भारत से ज्यादा कोरोना मामले आए हैं.

नई दिल्ली: भारत में भले ही कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन असल में संक्रमण का असर कम होता भी दिख रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में 63,371 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 70,338 मरीज ठीक भी हो गए. हालांकि 895 मरीजों की जान भी चली गई. दुनिया में अबतक हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले भारत में आ रहे थे, लेकिन बीते दिन काफी दिनों बाद भारत में अमेरिका से कम मामले आए हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 66,129 मामले आए और 874 मौत हुई.

देश में 73 लाख से ज्यादा हुए संक्रमित स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 73 लाख 70 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 12 हजार 161 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 64 लाख 53 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8 लाख 4 हजार पर आ गई है. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है. महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है.

ICMR के मुताबिक, 15 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 9 करोड़ 22 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,28,622 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है.

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.52% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 11% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 87% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- दुनिया में कल 4 लाख के करीब कोरोना केस बढ़े, 6099 संक्रमितों ने दम तोड़ा, कुल 11 लाख मरीजों की मौत अमेरिका में बीते दिन भारत से ज्यादा कोरोना संक्रमण केस आए, ब्राजील में कुल 46 लाख मरीज ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, फेंके गए पत्थर, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला, फेंके गए पत्थर, TMC सांसद बोले - 'अब बंगाल में...'
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
कलकत्ता हाई कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, विवादित डीजे मामले में नहीं मिली राहत, CID लेगी वॉयस सैंपल
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
CBI की रेड में ही उड़ाए एक लाख रुपये, अपने ही अफसर पर चोरी का आरोप, कोर्ट से मिली जमानत
CBI की रेड में ही उड़ाए एक लाख रुपये, अपने ही अफसर पर चोरी का आरोप, कोर्ट से मिली जमानत

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
जून छोड़िए अब जुलाई भी जलाएगी...गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, बारिश होगी कम, मौसम विभाग की डरावनी भविष्यवाणी
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
'हम भला क्या दे सकते हैं आपको...' अखिलेश यादव के जन्मदिन पर ओपी राजभर ने कसा तंज
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
‘सुप्रीम कोर्ट में ऐसा कुछ नहीं कहा’, E20 को एक्सपेरिमेंट बताने वाले दावे पर सरकार का बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
हार्दिक पंड्या ने अचानक छोड़ा मुंबई, यहां लिया किराए का घर! आखिर स्टार क्रिकेटर ने ऐसा क्यों किया जानिए
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Skoda अगस्त महीने में लॉन्च करेगी Slavia का नया मॉडल, जानिए पावर और कैसे होंगे फीचर्स?
Embed widget