एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases: कोरोना से चिंता बढ़ी, लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस, केरल में सर्वाधिक

India Coronavirus Cases: भारत में अब आधे से ज्यादा कोरोना मामले केरल में दर्ज किए जा रहे हैं. यहां लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा केस आए हैं.

Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना संक्रमण अभी थमा नहीं है. लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 43,509 नए कोरोना केस आए और 640 संक्रमितों की जान चली गई है. केरल में सबसे ज्यादा 22,056 नए मामले सामने आए. हालांकि देशभर में पिछले 24 घंटे में 38,465 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 4404 एक्टिव केस बढ़ गए.


Coronavirus Cases: कोरोना से चिंता बढ़ी, लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस, केरल में सर्वाधिक

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 15 लाख 28 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 22 हजार 662 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 7 लाख 1 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या चार लाख से ज्यादा है. कुल 4 लाख 3 हजार 840 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 


Coronavirus Cases: कोरोना से चिंता बढ़ी, लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस, केरल में सर्वाधिक

देशभर में 45 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 जुलाई तक देशभर में 45 करोड़ 7 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 43 लाख 92 हजार टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक 46 करोड़ 26 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 17.28 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है.


Coronavirus Cases: कोरोना से चिंता बढ़ी, लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस, केरल में सर्वाधिक

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है. एक्टिव केस 1.27 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत सातवे स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.


Coronavirus Cases: कोरोना से चिंता बढ़ी, लगातार दूसरे दिन 43 हजार से ज्यादा नए केस, केरल में सर्वाधिक

केरल में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20 हजार से अधिक मामले
केरल में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है. यहां कोविड मामलों की संख्या में कोई कमी नहीं दिख रही है, क्योंकि बुधवार को लगातार दूसरे दिन यह आंकड़ा 20,000 को पार कर गया. पिछले 24 घंटों में 1,96,902 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाने के बाद 22,056 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. मंगलवार को 22,129 लोग पॉजिटिव निकले थे.

बुधवार को एकमात्र सकारात्मक चीज यह देखने को मिली कि टेस्ट पॉजिटिविटी रेट मंगलवार को 12.35 फीसदी से गिरकर 11.20 फीसदी हो गई. वर्तमान में राज्य में 1,49,534 एक्टिव मामले हैं. इसके अलावा यहां 17,761 और मरीज ठीक होने के बाद, राज्य में कुल ठीक होने वालों की संख्या 31,60,804 हो गई है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के कारण 131 लोगों की मौत की सूचना मिली है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 16,457 हो गई है.

ये भी पढ़ें-
आज नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जी, कल सोनिया और राहुल गांधी से मिली थीं

पीएम मोदी आज शिक्षण समुदाय को करेंगे संबोधित, नई शिक्षा नीति की पहली वर्षगांठ पर कई अहम पहलों को करेंगे लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर खुद गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल की माइलेज, शिकायतें और गाड़ी को नुकसान…, एबीपी न्यूज़ पर गडकरी ने बताई पूरी सच्चाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget