एक्सप्लोरर

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में पहली बार आए करीब 25 हजार नए मामले, अबतक 21 हजार लोगों की मौत

देश में आज लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. आज पहली बार 24 घंटे में 25 हजार के करीब कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. देश में संक्रमितों की संख्या अब पौने आठ लाख के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 7 लाख 67 हजार 297 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 21,129 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लाख 76 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 24 हजार 879 नए मामले सामने आए और 487 मौतें हुईं.

दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (3,158,726), ब्राजील (1,716,196) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

राज्यवर आंकड़ें
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 149 77 0
2 आंध्र प्रदेश 22259 11101 264
3 अरुणाचल प्रदेश 287 109 2
4 असम 13336 8729 16
5 बिहार 13189 9554 107
6 चंडीगढ़ 513 402 7
7 छत्तीसगढ़ 3525 2835 14
8 दिल्ली 104864 78199 3213
9 गोवा 2039 1207 8
10 गुजरात 38333 27289 1993
11 हरियाणा 18690 14106 282
12 हिमाचल प्रदेश 1101 833 11
13 जम्मू कश्मीर 9261 5567 149
14 झारखंड 3096 2170 22
15 कर्नाटक 28877 11876 470
16 केरल 6195 3559 27
17 लद्दाख 1041 836 1
18 मध्य प्रदेश 16036 11987 629
19 महाराष्ट्र 223724 123192 9448
20 मणिपुर 1435 793 0
21 मेघालय 80 43 1
22 मिजोरम 197 133 0
23 ओडिशा 10624 7006 48
24 पुद्दुचेरी 1008 480 14
25 पंजाब 6907 4828 178
26 राजस्थान 22063 16866 482
27 तमिलनाडु 122350 74167 1700
28 तेलंगाना 29536 17279 324
29 त्रिपुरा 1761 1324 1
30 उत्तराखंड 3258 2650 46
31 उत्तर प्रदेश 31156 20331 845
32 पश्चिम बंगाल 24823 16291 827
भारत में कुल मरीजों की संख्या 767296 476378 21129

एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 70 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 89 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 8 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 1,07,40,832 है, जिसमें से 2,67,061 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड पर राजनाथ सिंह ने जताया दुख, CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
महंगाई की मार! दूध की कीमतों में 4 रुपये की बढ़ोतरी, इस राज्य ने लिया बड़ा फैसला
West Bengal Election Results: 'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', बंगाल चुनाव की काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
'ड्यूटी में लगे कर्मचारी शेयर कर रहे डिटेल', काउंटिंग से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप
West Bengal Election: बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बंगाल में बिधाननगर काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा! TMC-BJP समर्थकों में हुई झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

वीडियोज

Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News
West Bengal Repolling Breaking: बंगाल में Voting के बाद बड़ा कांड! | CRPF | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kangra News: हिमाचल के कांगड़ा में हादसा, 40 सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को आया था हार्ट अटैक!
हिमाचल के कांगड़ा में हादसा, 40 सवारियों से भरी बस पलटी, ड्राइवर को आया था हार्ट अटैक!
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत
राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन देख बदला कियारा आडवाणी का मन? मेकर्स से की कम करने की मांग
'टॉक्सिक' में इंटीमेट सीन देख बदला कियारा आडवाणी का मन? मेकर्स से की कम करने की मांग
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
कमरा होगा सुपरकूल और बिल भी आएगा कम, AC खरीदते वक्त टन का इसलिए हमेशा रखें ख्याल
कमरा होगा सुपरकूल और बिल भी आएगा कम, AC खरीदते वक्त टन का इसलिए हमेशा रखें ख्याल
Mango Varieties: नूरजहां, लक्ष्मणभोग से लेकर फजली तक... आम की कितनी वैरायटी के बारे में जानते हैं आप?
नूरजहां, लक्ष्मणभोग से लेकर फजली तक... आम की कितनी वैरायटी के बारे में जानते हैं आप?
Embed widget