एक्सप्लोरर

कोरोना की तीसरी लहर खत्म! 24 घंटे में आए 16 हजार नए मामले, 206 संक्रमितों की गई जान

दुनियाभर में अबतक 42.49 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 4.28 करोड़ लोग भारत से हैं.

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप अब पहले से बहुत कम हो गया है. लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामले 20 हजार से कम दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 16,051 नए कोरोना केस आए और 206 संक्रमितों की जान चली गई. जबकि इससे एक दिन पहले कोरोना के 19 हजार 968 नए मामले आए थे और 673 लोगों की जान गई थी. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटे में 37 हजार 901 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 22 हजार एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल चार करोड़ 28 लाख 38 हजार 524 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 5 लाख 12 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक 4 करोड़ 21 लाख 24 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 3 लाख से कम है. कुल 2 लाख 2 हजार 131 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- चार करोड़ 28 लाख 38 हजार 524
  • कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 21 लाख 24 हजार 284
  • कुल एक्टिव केस- 2 लाख 2 हजार 131
  • कुल मौत- 5 लाख 12 हजार 109
  • कुल टीकाकरण- 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, 20 फरवरी 2022 तक देशभर में 175 करोड़ 46 लाख 25 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 7 लाख टीके लगाए गए. वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अबतक करीब 76 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 12 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए.

कोरोना की तीसरी लहर खत्म! 24 घंटे में आए 16 हजार नए मामले, 206 संक्रमितों की गई जान

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.33 फीसदी है. एक्टिव केस 0.47 फीसदी हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 35वें स्थान पर है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है. जबकि अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
उत्तर प्रदेश में कितना मायने रखता है जाति का मुद्दा, यहां समझिए जाति समीकरण का गणित

रंग लाई मैक्रों की कोशिश, बाइडन और पुतिन मिलने को हुए तैयार, लेकिन माननी होगी ये शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget