एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना मामलों में गिरावट जारी, 82 दिनों बाद एक्टिव केस देश में सबसे कम

भारत में अबतक 29 करोड़ 46 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में 54 लाख 24 हजार 374 वैक्सीन की डोज लगाई गई.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम हो रही हैं, हालांकि भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 3 करोड़ के पार हो गई है. पिछले 24 घंटे में 50,848 नए मामले सामने आए और 1358 संक्रमितों की मौत हुई है. जबकि 68,817 लोगों ठीक हुए है. पॉजिटिविटी रेट 2.67 फीसदी है जो लगातार 16 दिनों तक 5 फीसदी से कम है. वहीं 82 दिनों बाद एक्टिव केस की संख्या सबसे कम है.

भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 3 करोड़ 28 हजरा 709 हो गई है. जिसमें 6 लाख 43 हजार 194 एक्टिव केस है जो कुल संक्रमण का 2.14 फीसदी है. वहीं 2 करोड़ 89 लाख 94 हजार 855 लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके है. संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 96.56 फीसदी है. इस संक्रमण से 3,90,660 लोगों की मौत हुई है. लगातार 16 दिनों से 1 लाख से भी कम नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामलों में कमी आई है. 

कोरोना मामलों में गिरावट-

  • 20 मई को 2,76,110 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 27 मई को 2,11,298 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 1 जून को 1,27,510  नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 6 जून को 1,14,460 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 11 जून को 91,702 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 16 जून को 62,224 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 21 जून को 53,256 नए मामले रिपोर्ट हुए
  • 23 जून को 50,848 नए मामले रिपोर्ट हुए

वहीं साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी में लगातार गिरावट देखी जा रही है. सकारात्मकता दर यानी वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.12 फीसदी है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 2.67 फीसदी है. लगातार 16 दिनों से ये 5 फीसदी से कम बना हुआ है. देश में पिछले 24 घंटों में कुल 19 लाख सैंपल टेस्ट किए गए. अब तक कुल 39 करोड़ 59 लाख 73 हजार 198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. 

भारत में अब तक 29 करोड़ 46 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 54,24,374 वैक्सीन डोज दी गई है. इसके साथ ही बुधवार सुबह 7 बजे तक कुल 29,46,39,511 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है. 

ये भी पढ़ें-

वैक्सीन न लगवाने वालों से फिलीपींस राष्ट्रपति ने कहा- 'देश छोड़कर भारत जाओ या अमेरिका'

विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से वसूले 18 हजार करोड़, बैंकों को लौटाए 9371 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
पेपर लीक रोकने ये बिल कितना कारगर? सदन की मंजूरी के बाद चेंज होंगे रूल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री
प्रियंका के बयान पर सियासत तेज, गृह मंत्री से मिले नए शिक्षामंत्री

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget