एक्सप्लोरर

तनाव के बीच विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- भारत-चीन के रिश्ते महत्वपूर्ण, आपसी समझ बनाना जरूरी

विदेश मंत्री डिजिटल कार्यक्रम में चीन के उभार, भारत पर उसके असर के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों पर पड़े प्रभाव से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे.

नई दिल्ली: चीन से तनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के रिश्ते दोनों देशों और दुनिया के लिए "काफी अहम" हैं. इसलिए दोनों पक्षों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे किसी " समझ या संतुलन" पर पहुंचे. अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के संवाद सत्र में जयशंकर ने कहा कि दुनिया के हर देश की तरह ही भारत भी चीन के उन्नति से परिचित है लेकिन भारत की तरक्की भी एक वैश्विक गाथा है.

विदेश मंत्री जयशंकर डिजिटल कार्यक्रम में चीन के उभार, भारत पर उसके असर के साथ-साथ दोनों देशों के रिश्तों पर पड़े प्रभाव से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे. पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच चार महीने से चल रहे सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में जयशंकर की यह टिप्पणी आई है. इस विवाद का असर व्यापार और निवेश समेत सभी रिश्तों पर पड़ा है.

LAC Updates: भारतीय सेना ने रेजांगला के करीब रैकिन दर्रे पर किया कब्जा

हम भी चीन की उन्नति से परिचित हैं- जयशंकर

उन्होंने अपनी किताब का हवाला देते हुए कहा, " दुनिया के अन्य देशों की तरह, हम भी चीन की उन्नति से परिचित हैं. हम चीन के पड़ोसी हैं. जाहिर है कि अगर आप पड़ोसी हैं तो आप उस उभार से सीधे प्रभावित होंगे जो मैंने अपनी किताब में कहा है." उन्होंने अपनी किताब " द इंडिया वेः स्ट्रेटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड" का जिक्र किया. इस किताब का अभी विमोचन नहीं हुआ है .

भारत भी आगे बढ़ रहा है- जयशंकर

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत भी आगे बढ़ रहा है लेकिन उसकी रफ्तार चीन जितनी नहीं है. उन्होंने कहा, " लेकिन, अगर आप बीते 30 साल देखें तो, भारत की उन्नति भी वैश्विक कहानी है. अगर आपके पास दो देश हैं, दो समाज हैं जिनकी आबादी अरबों में हैं, इतिहास है, संस्कृति है, तो यह अहम है कि उनके बीच किसी तरह की समझ या संतुलन बने. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में पेशी, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'
CEC को लेकर TVK ने चौंकाया तो DMK ने लिया बड़ा फैसला, स्टालिन बोले- 'ज्ञानेश कुमार को...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे ही दिन बनाया साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने रिलीज के दूसरे दिन बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी तमिल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget