एक्सप्लोरर

भारत के साथ धंधे में चाईना की बेईमानी का खुलासा, भारत ने जताया कड़ा एतराज

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और चाईना के वाइस मिनिस्टर ऑफ़ कॉमर्स वांग शोवेन के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक हुई. इसी दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली: बुधवार को दिल्ली में चाईना के वाइस मिनिस्टर ऑफ़ कॉमर्स वांग शोवेन के साथ हुई औपचारिक बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चीन के सामने भारतीय उत्पादकों और व्यापारियों की एक ऐसी चिंता रखी जो धंधे में चीन की बेईमानी के कारण उत्पन्न हुई है.

क्या है भारतीय उद्यमियों की चिंता चीन बड़ी तादात में अपना माल सस्ते दामों में भारत में भेजता है. इससे भारत के उद्योग पर बुरा असर पड़ रहा है. आप कहेंगे, लेकिन इसमें तो आम आदमी का फ़ायदा है. चाईना कम मुनाफ़े में काम कर रहा है. लेकिन अगर ऐसा होता तो ये स्वस्थ परम्परा कही जाती, पर इसमें पेंच कुछ दूसरा है जो चाईना की बेईमानी और नियमों के उल्लंघन से जुड़ा है.

क्या है धंधे में चाईना की बेईमानी दरअसल चीन के व्यापारी ओवर इन्वॉयसिंग करते हैं. यानी अपने एक रूपए के माल को काग़ज़ पर दस रूपए का दिखाते हैं. जिससे उन्हें अपने देश में निर्यात के लिए मिलने वाली सब्सिडी भी प्राप्त हो जाती है और अन्तर्राष्ट्रीय मानक भी पूरे हो जाते हैं. अधिक पैसे मिल जाने पर व्यापारी अपने अतिरिक्त लाभ की छूट ग्राहकों को दे देते हैं जिससे भारतीय बाज़ार में चाईना का माल लागत मूल्य से भी कम दाम में बेच दिया जाता है. इसी तरह किन्हीं ख़ास नियमों से बचने के लिए अंडर इन्वॉयसिंग भी की जाती है. इस प्रक्रिया के तहत मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खेल भी चलता है. और ये सब चीनी सरकार के अप्रत्यक्ष संरक्षण में होता है.

चीनी मंत्री ने ख़ुद ही खोली पोल औपचारिक बैठक के दौरान वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने चीन के वाइस मिनिस्टर वांग शोवेन से पूछा कि आपके देश के उद्यमी अपना माल लागत मूल्य से भी कम दाम में भारत में कैसे बेंच देते हैं ? इस पर चीनी मंत्री ने कहा कि हमारे उद्यमी ओवर या अंडर इन्वॉयसिंग कर देते हैं. इस पर जब पीयूष गोयल ने कहा कि तब तो दोनों देशों को मिल कर दोनों देशों के ऐसे व्यापारियों के ख़िलाफ़ क़दम उठाना चाहिए, तब चीनी मंत्री गोल-मोल बातें करने लगे.

CBDT ने चार आयकर अधिकारियों का पद घटाया, सरकार ने दिया था जबरिया रिटायरमेंट लेने का आदेश

भारत ने किया आगाह लेकिन भारत का पक्ष रखते हुए पीयूष गोयल ने चीन के सामने इस पर कड़ा एतराज़ जताया है. हालांकि मंत्रालय के उच्च सूत्रों के अनुसार भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय इस मामले में स्वयं भी कई क़दम उठाने वाला है.

भारतीय आयात को लगेगा झटका भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय जल्द ही आयात को कम करने के लिए कई तरह के उपाय करने की तैयारी कर रहा है. साथ ही घरेलू उद्योगों की फ़ायनेंसिंग को मजबूत करने के उपाय किए जाएंगे. इसके पीछे विचार ये है कि आयात कम होने होने पर ही देशी उद्योग निर्यात बढ़ाने की दिशा में देश को ले जा सकेंगे.

वर्ल्ड कप में हमेशा हारने वाले पाकिस्तान की बौखलाहट, विज्ञापन में पायलट अभिनंदन का उड़ाया मजाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget