एक्सप्लोरर

भारत-चीन सीमा विवादः सैन्य कमांडर्स‌ के बीच 11 घंटे तक चली मैराथन बैठक, गलवान घाटी में हुई हिंसा की समीक्षा

भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के सैन्य कमांडर्स‌ के बीच करीब 11 घंटे लंबी मैराथन बैठक चली है. दोनों देशों के कोर कमांडर्स के बीच ये दूसरी बड़ी बैठक थी.

नई दिल्लीः भारत और चीन के सैन्य कमांडर्स‌ के बीच सोमवार को करीब 11 घंटे लंबी मैराथन बैठक चली. हालांकि, देर रात तक ये साफ नहीं हुआ कि मीटिंग का नतीजा क्या रहा, लेकिन माना जा रहा है कि भारत ने चीन से एलएसी पर स्टेट्स क्यों बनाए रखने पर जोर दिया.

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में भारत ने लद्दाख से सटी एलएसी पर स्टेट्स क्यों यानि मई महीने के शुरूआत वाली परिस्थितियों पर जाने पर जोर दिया. माना जा रहा है कि मीटिंग में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प का मुद्दा भी पुरजोर से उठा. हालांकिं जिस पैट्रोलिंग पॉइंट (पीपी) नंबर 14 पर ये हिंसक संघर्ष हुई थी वहां से सैनिक डिसइंगेज हो गए हैं लेकिन गलवान के दूसरे पीपी पॉइंट पर अभी भी फेसऑफ बना हुआ है‌.‌ गलवान घाटी में हुई हिंसा की समीक्षा भी की गई और इस बात पर चर्चा हुई कि भविष्य में ऐसी घटना ना दोहराई जाएं.

भारत ने गलवान घाटी में कर्नल बी संतोष बाबू सहित कुल 20 जवानों की चीन द्वारा धोखे से हत्या करने का मामला उठाया. हालांकि, चीन ने ये नहीं बताया कि उसके कितने सैनिक मारे गए हैं लेकिन उसने चीनी सेना को हुए नुकसान की बात कबूल की. आपको बता दें कि गलवान घाटी में चीन के कमांडिंग ऑफिसर समेत कुल 40 सैनिक मारे गए थे. चीन के करीब 100-150 सैनिक घायल भी हुए थे.

दोनों देशों के कोर कमांडर्स के बीच ये दूसरी बड़ी बैठक थी. पहली बैठक 6 जून के हुई थी. ये मीटिंग इसलिए महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि गलवान घाटी में हुए हिंसक संघर्ष के बाद हो रही थी.

भारत की तरफ से लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया. जबकि चीन की तरफ से दक्षिणी शिंचियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर, मेजर जनरल लियु लिन ने. मीटिंग वास्तविक नियंत्रण रेखा यानि एलएसी पर चीन की तरफ मोलडो में बनी बॉर्डर पर्सनैल मीटिंग (बीपीएम) हट में चल रही है, जो भारत की चुशूल स्थित बीपीएम हट से सटी हुई है.

भारत ने फिंगर एरिया में चीनी घुसपैठ और गैर-कानूनी तरीके से कब्जा करने का पुरजोर विरोध किया.

चीन ने भारत के निर्माण कार्यों का विरोध किया. लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि भारत अपने अधिकार-क्षेत्र में सड़क इत्यादि का काम कर रहा है इससे चीन को आपत्ति नहीं होने चाहिए. दोनों देशों के कमांडर्स ने भारत और चीन के बीच सीमा पर हुईं संधियों पर भी लंबी चर्चा हुई.

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कोर कमांडर्स की और भी मीटिंग हो सकती हैं. इसके अलावा आने वाले दिनों में दोनों देशों के राजनयिक स्तर की बातचीत भी शुरू होने वाली है.

इस बीच भारत और चीन के सैनिकों की झड़प का एक और वीडियो सामने आया है. ये वीडियो उत्तरी सिक्किम के नाकूला दर्रे का माना जा रहा है जहां पिछले महीने यानि 9 मई को दोनों देशों के सैनिक में मारपीट हुई थी. इस वीडियो में सेना की राजपूत रेजीमेंट के सैनिक चीनी सैनिकों पर हावी होते दिखाई पड़ते हैं. ये उत्तरी सिक्किम का इलाका हिमालय पर्वत श्रृंखला पार कर तिब्बत के पठार में है. इस झड़प में भारत के पांच (05) और चीन के सात (07) सैनिक घायल हुए थे. हालांकि, भारतीय सेना ने इस वीडियो के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी.

खबर ये भी है कि जल्द ही थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे लेह लद्दाख की यात्रा पर जा सकते हैं. राजधानी दिल्ली में चल रही दो दिवसीय आर्मी कमांडर्स कांफ्रेंस अगर मंगलवार को जल्दी खत्म हो जाती है तो थलसेना प्रमुख कल ही लेह लद्दाख जा सकते हैं. हालांकि, अभी तक सेना ने आधिकारिक तौर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ेंः

आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस: चीन-पाकिस्तान सीमा के हालात पर दो दिनों तक होगी टॉप-मीटिंग, थलसेना प्रमुख कर रहे हैं नेतृत्व

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में मारा गया था चीनी कमांडर- सूत्र

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget