एक्सप्लोरर

14 घंटे तक चली भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की बातचीत, गुरुवार तक मीटिंग का नतीजा आने की उम्मीद

भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दोनों पक्षों ने अपना-अपना एजेंडा सामने रखा.‌ सूत्रों ने कहा कि ये एक बेहद ही जटिल और कठिन बातचीत थी.

नई दिल्ली: सीमा पर तनाव खत्म करने के लिए डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बातचीत रात दो बजे तक चली. सुबह 11 बजे एलएसी के चुशूल में शुरू हुई ये मीटिंग पूरे 14 घंटे तक चली. लेकिन बातचीत का नतीजा गुरूवार से पहले आने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि दोनों पक्ष अब इस मीटिंग पर 'आतंरिक चर्चा' कर रहे हैं.

भारतीय सेना के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, ये एक लंबी बैठक थी, जिसमें दोनों पक्षों ने अपना-अपना एजेंडा सामने रखा.‌ ये एक बेहद ही जटिल और कठिन बातचीत थी. यही वजह है कि दोनों देशों की सेनाएं अब इस मीटिंग पर 'इंटरनल डेलेबिरेशन' यानी आंतरिक चर्चा कर रही हैं.‌ इस आंतरिक चर्चा में लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानी एलएसी पर तैनात फील्ड कमांडर्स के साथ-साथ सेना और सरकार के शीर्ष नेतृत्व को भी मीटिंग की जानकारी साझा की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, खुद थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे साऊथ ब्लॉक में टॉप कमांडर्स से इस मीटिंग को लेकर बैठक कर रहे हैं. यही वजह है कि मीटिंग के निर्णय और फैसले को लेकर गुरूवार तक ही सेना या फिर विदेश मंत्रालय से कोई बयान जारी किया जाएगा. जिसके चलते बुधवार को इस मीटिंग को लेकर सेना की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया.

भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की पीएलए सेना के दक्षिणी शिंचयांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर, मेजर लियु लिन ने इस कोर कमांडर स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया. दोनों तरफ के करीब एक-एक दर्जन अधिकारियों ने इस मीटिंग में हिस्सा‌ लिया जो एलएसी पर भारत के चुशूल में हुई.

मीटिंग में एक लंबा वक्त बातचीत का पूरा ब्यौरा‌‌ अंग्रेजी और चीनी भाषा में ट्रांसलेशन में भी लगा. ये अबतक की कोर कमांडर स्तर की सबसे लंबी बैठक थी. इससे पहले दोनों ही कोर कमांडर 6 जून (करीब सात घंटे लंबी बैठक), 22 जून (11 घंटे) और 30 जून (12 घंटे) को बैठक कर चुके हैं.

हालांकि, मीटिंग के नतीजे के लिए गुरूवार तक का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन एबीपी न्यूज के पास भारत द्वारा मीटिंग में उठाए गए मुद्दों की जानकारी है.

सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में एलएसी पर सभी जगह पर डिसइंगेजमेंट पर बात हुई. एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के हेवी बिल्ट-अप को कम करने के साथ-साथ फिंगर एरिया और डेपसांग प्लेन्स पर चर्चा हुई.

भारत ने चीनी सेना के फिंगर एरिया नंबर 4 की रिज-लाइन पर मौजूद चीनी सैनिकों का मुद्दा भी मीटिंग में उठाया. इसके अलावा फिंगर 8 से फिंगर 5 तक भी चीनी सेना बड़ी तादाद में मौजूद हैं.‌ दोनों देशों की सेनाओं के बीच टकराव कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि चीनी सैनिक यहां अपना जमावड़ा कम करें. ये भी भारतीय पक्ष ने कहा.

दौलत बेग ओल्डी यानि डीबीओ के करीब डेपसांग प्लेन्स में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.‌ डेपसांग प्लेन्स का मुद्दा भी इस मीटिंग का हिस्सा था.

इसके अलावा एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों की संख्या को कम करने का मुद्दा भी इस मीटिंग के एजेंडे में है.‌ क्योंकि पूर्वी लद्दाख से सटी 826 किलोमीटर लंबी एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के करीब 30-40 हजार सैनिकों के साथ साथ टैंक, तोप, फाइटर जेट्स सहित हेवी मिलिट्री-मशीनरी का जमावड़ा है.

इस बीच खबर है कि आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा खरीद परिषद की मीटिंग लेने जा रहे हैं, जिसमें सेनाओं के लिए हथियार और दूसरे सैन्य साजो सामान खरीदने पर निर्णय लिया जाएगा. रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली इस परिषद में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), तीनों सेनाओं के प्रमुख और रक्षा सचिव सदस्य हिस्सा लेंगे.

इस मीटिंग से पहले थलसेना ने स्वदेशी ड्रोन खरीदने के लिए आरएफपी यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी कर दिया है. इसके तहत स्वदेशी कंपनियां अपना अपना प्रपोजल सेना को देंगी. इसके लिए स्वदेशी कंपनिया किसी विदेशी कंपनी से ज्वाइंट वेंचर भी कर सकती हैं इन ड्रोन के भारत में निर्माण के लिए.

यह भी पढ़ें:

चीन को भारत का साफ संदेश- सीमा प्रबंधन के लिए सहमति वाले सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाए

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
क्या क्रिप्टो करेंसी को रेगुलेट करने का वित्त मंत्रालय की तरफ से आया आदेश? सरकार ने बताई इसकी सच्चाई
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में मचा सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझे BJP और TMC?
तस्लीमा नसरीन की कोलकाता वापसी से बंगाल में सियासी भूचाल, जानें किस बात को लेकर उलझी BJP-TMC?
Explained: TMC में टूट और DMK-BJD को तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
TMC में टूट और DMK-BJD तोड़ने की कोशिश, मदन मित्रा के जाने से परिसीमन बिल कितने कदम आगे बढ़ा?
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget