एक्सप्लोरर

Ladakh standoff: भारत-चीन के बीच LAC पर चल रही चर्चा, समझिए पूरे विवाद की जड़

भारत और चीन के बीच टकराव की जगह से 20 किमी की दूर बैठक हो रही है. जहां बैठक हो रही है वो जगह चीन के मोल्डो में स्थित है.

नई दिल्ली: लद्दाख में जारी तनाव पर भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक पहले 9 बजे शुरू होने वाली थी, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई. भारत की तरफ से इस बैठक का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे हैं. चीन की तरफ से मेजर जनरल लियु लीन नेतृत्व कर रहे हैं. मेजर जनरल लियू लिन चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के दक्षिण झिंजियांग सैन्य क्षेत्र के कमांडर हैं. ये बैठक चीन के मोल्डो-चुशूल स्थित बीपीएम हट में हो रही है.

आखिर क्या है भारत और चीन के बीच विवाद भारत और चीन के बीच 3488 किमी लंबी सीमा है. ये सीमा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है. पूरी सीमा 3 क्षेत्रों में बंटी हुई है. पश्चिमी सेक्टर यानि कि जम्मू-कश्मीर, मध्य क्षेत्र यानि कि हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड और पूर्वी सेक्टर यानि कि सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश. मौजूदा विवाद पश्चिमी क्षेत्र के दो इलाकों में. ये इलाके हैं- गैलवान घाटी और पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया.

लद्दाख में स्थित गैलवान घाटी की सीमा के पास चीन ने 80 टैंट बना लिए हैं. इसके जवाब में भारत ने अपनी सीमा में भी 60 टैंट बना लिए हैं. यहां भारत ने एक डिफेंस फिसेलिटी सेंटर भी बना रखा है. चीन इस सेंटर को गैर-कानूनी बता रहा है. न सिर्फ ये डिफेंस सेंटर बल्कि सीमा के पास बनाई गईं दो सड़कें भी चीन की बेचैनी बढ़ा रही है.

पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया भारत और चीन के बीच दूसरा विवाद पेंगोंग झील से सटा फिंगर एरिया है. पेंगोंग झील से सटी पहाड़ियों को फिंगर एरिया कहा जाता है. इनमें से आठ पहाड़ियों पर चीन अपना दावा कर रहा है, जबकि ये इलाका भारत का है. इनमें से भारत के पास सिर्फ चार पहाड़ियां ही हैं. बाकी चार पहाड़ियों पर चीन कब्जा जमाए बैठा है. चौथी पहाड़ी पार कर पांचवीं पहाड़ी पर कब्जा करने की चीन लगातार कोशिश करता रहता है. इस साल मई महीने में दोनों देशों की सेनाओं के बीच विवाद ज्यादा ही बढ़ गया है.

हाल ही में भारत और चीन के सैनिक गत पांच मई को पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग त्सो क्षेत्र में लोहे की छड़ और लाठी-डंडे लेकर आपस में भिड़ गए थे. उनके बीच पथराव भी हुआ था. इस घटना में दोनों पक्षों के सैनिक घायल हुए थे. पांच मई की शाम को चीन और भारत के 250 सैनिकों के बीच हुई यह हिंसा अगले दिन भी जारी रही. इसके बाद दोनों पक्ष ‘‘अलग’’ हुए. बहरहाल, गतिरोध जारी रहा. इसी तरह की एक घटना में नौ मई को सिक्किम सेक्टर में नाकू ला दर्रे के पास लगभग 150 भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget