एक्सप्लोरर

India China border Dispute: भारत-चीन सीमा पर तनाव घटाने पर हुए राजी, 8वें राउंड की बातचीत में बनी सहमति

भारत औ चीन दोनों ने सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत और संचार बनाए रखने के लिए सहमति व्यक्त की. दोनों देश जल्द ही बैठक का एक और दौर आयोजित करने के लिए भी सहमत हुए.

भारत चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के रिश्तों के लेकर बड़ी खबर आई है. 8वें राउंड कॉर्प्स कमांडर की बातचीत के बाद भारत और चीन सीमा पर तनाव घटाने को राजी हो गए हैं. दोनों देशों की तरफ से बयान जारी किया गया है. दोनों देशों की तरफ से कहा गया है कि गलतफहमी दूर करने और अपनी-अपनी सेना को संयम बरतने को कहेंगे.

दोनों पक्षों ने सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत और संचार बनाए रखने के लिए सहमति व्यक्त की. इस बैठक में चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए अन्य विवादित मुद्दों को भी खत्म करने सहमति बनी ताकि संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखी जा सके. दोनों देश जल्द ही बैठक का एक और दौर आयोजित करने के लिए भी सहमत हुए.

बता दें कि पिछले छह महीनों से चीन सीमा से सटे पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के सेनाओं के बीच तनातनी जारी है. 14-15 जून की रात पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों के बीच खूनी झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे और चीनी पक्ष के भी 40 से ज्यादा लोग मारे गए थे.

एलएसी पर कोई बदलाव स्वीकार नहीं: बिपिन रावत

6 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत ने स्पष्ट कर दिया था कि एलएसी पर कोई बदलाव भारत स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा था है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. हमारा रुख स्पष्ट है, हम वास्तविक नियंत्रण रेखा में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेंगे. जनरल रावत ने बताया, चीन की पीएलए लद्दाख में अपने दुस्साहस को लेकर भारतीय बलों की मजबूत प्रतिक्रिया के कारण अप्रत्याशित परिणाम का सामना कर रही है. उन्होंने आगे कहा, सीमा पर झड़पों और बिना उकसावे के सैन्य कारवाई के बड़े संघर्ष में तबदील होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

बर्फीले ठंड में भी चीनी सीमा पर मुस्तैद रहेगी भारतीय सेना

चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात जवानों को भीषण सर्दी में इस्तेमाल होने वाले कपड़े दिए गए हैं. यह कपड़े अमेरिका से खरीदे गए हैं कि ताकि कड़ाके के सर्दी में भी जवान मुस्तैद रहे. गर्म कपड़ों के साथ ही जवानों को एसआईजी असॉल्ट राइफल दी गई है. सैन्य अधिकारियों ने कहा है कि बेहद सर्द मौसम में चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों को खास कपड़े और हथियार दिए गए हैं.

सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सेना भीषण ठंड के लिए अपने पास करीब 60 हजार सैनिकों के हिसाब से विशेष कपड़ों का स्टॉक रखती है. सूत्रों का कहना है कि इन सेटों में से लगभग 30,000 अतिरिक्त की आवश्यकता थी, क्योंकि एलएसी पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की आक्रामकता को देखते हुए इस क्षेत्र में 90,000 के करीब सैनिक तैनात हैं.

एलएसी पर दो अतिरिक्त डिविजन तैनात

भीषण ठंड के मौसम में पहने जाने वाले इन कपड़ों की आपात खरीद से भारतीय सेना को काफी मदद मिलेगी. भारत ने पूर्वी लद्दाख में उपजे तनाव के बाद एलएसी पर दो अतिरिक्त डिविजन को तैनात किया है, जिन्हें मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र से बुलाया गया है. इन जवानों को ऊंचाई वाले इलाकों में अभियानों के लिए प्रशिक्षित किया गया है.

लद्दाख में चीन के साथ तनातनी पर बोले CDS बिपिन रावत, कहा-एलएसी पर बदलाव मंजूर नहीं

चीन से कारोबार समेट जर्मन जूता कम्पनी आई आगरा, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने दी बेहद खास प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Session 2026 Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
Live: लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित, स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष का हंगामा
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट में यात्री ने टॉयलेट में पी बीड़ी, जानिए फिर क्या हुआ
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान, 26 राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुना जाना तय, पढ़ें पूरी कहानी
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग
मिडिल ईस्ट में जंग से भारतीय एयरलाइंस को रोजाना करोड़ों का नुकसान, सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Iran में Israel ने बरसाए बम..मचा दी जबरदस्त तबाही! | Iran Vs US-Israel War Update | Donald Trump
Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget