एक्सप्लोरर

India-Canada Tension: 'कनाडा ने नहीं दिए सबूत, बताएं कौन है निज्जर का कातिल', विवाद के बीच भारतीय अधिकारी का बयान

India-Canada Tension Row: भारत के एक टॉप ऑफिसर ने कहा है कि कनाडा को हरदीप सिंह निज्जर के हत्यारे का नाम बताना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार इस हत्या की जांच में मदद को तैयार है

India-Canada Tension Row: कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच जारी विवाद पर अब भारत के एक टॉप सिक्योरिटी ऑफिसर का बयान आया है. उन्होंने बताया है कि कनाडा ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत के साथ कोई सिक्योरिटी इंटेलिजेंस शेयर नहीं किया है.

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया है कि निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ है. उन्होंने अपने देश की संसद में दावा किया था कि इस पर भारत सरकार को जानकारी दी गई है. इसे लेकर नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि न तो कनाडा से और न ही वॉशिगंटन डीसी (अमेरिका) से भारत के जी20 शिखर सम्मेलन (9-10 सितंबर) के दौरान कोई भी इंटेलिजेंस खालिस्तान टाइगर फोर्स के मुखिया हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से संबंधित शेयर किया गया था.

भारत के टॉप सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स से मिले थे कनाडा के NSA

कनाडा के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (एनएसए) जोडी थॉमस ने भारत में अपने समकक्ष और इंडियन इंटेलिजेंस चीफ से जी20 से पहले जरूर मुलाकात की थी, लेकिन उन्होंने निज्जर की हत्या से संबंधित कोई भी प्रूफ शेयर नहीं किया. अधिकारी ने यह भी कहा कि न तो राजनयिक और न ही इंटेलिजेंस चैनल के जरिए कनाडा ने भारत से कुछ भी ऐसा शेयर किया गया है जो इस बात का संकेत दे कि निज्जर की हत्या के पीछे हमारी खुफिया एजेंसी का हाथ है. उक्त अधिकारी ने यह भी कहा कि निज्जर की हत्या से भारत का कोई लेना-देना नहीं है, इसलिए कनाडा सरकार को जांच और हत्यारे की पहचान में हम मदद के लिए भी तैयार है.

ट्रूडो का दावा राजनीति से प्रेरित

अधिकारी ने बताया कि निज्जर को लेकर कनाडाई पीएम का दावा वहां चुनाव से पहले सिख समुदाय को ध्यान में रखते हुए किया गया है. कनाडा में अमेरिका के एम्बेस्डर डेविड कोहेन ने पिछले हफ्ते यह जानकारी दी थी कि निज्जर की हत्या पर कनाडा सरकार के साथ 'फाइव आइज' पार्टनर्स देशों की इंटेलिजेंस शेयर किए गए थे. इस फाइव आइज में कनाडा और अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड है. पांचो मुल्कों के इंटेलिजेंस अलायंस को दुनिया के सबसे सफल गठबंधन में से एक कहा जाता है. एम्बेस्डर डेविड कोहेन ने बताया था कि निज्जर की हत्या से संबंधित एक महत्वपूर्ण लिंक इस इंटेलिजेंस में शेयर किए गए थे.

इस पर भारतीय अधिकारी ने बताया कि अमेरिका कनाडा का पुराना सहयोगी है, जबकि भारत के साथ भी उसके रिश्ते बेहद मधुर हुए हैं. इसलिए उसने इस घटना की सघन जांच का सटीक स्टैंड लिया है. यूएस की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंथोनी ब्लिंकी ने इसलिए कहा था कि इस मामले में गहन जांच करना जरूरी है. भारतीय अधिकारी ने कहा कि कनाडा के लिए अभी सबसे अच्छी बात यह होगी कि अपने दावे से संबंधित प्रूफ या इंटेलिजेंस शेयर करें. जस्टिन ट्रूडो को निज्जर के हत्यारे का नाम बताना चाहिए.

 ये भी पढ़ें: ट्रूडो के बाद अब कनाडा के रक्षा मंत्री बोले- 'निज्जर की हत्या के विश्वसनीय सबूतों ने बढ़ाई हमारी चिंता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों के शिवसेना शिंदे में विलय पर तत्काल रोक से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, मांगा जवाब
CJP Protest LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
LIVE: 'आप भूख हड़ताल खत्म करें, जब तक हमारी मांगें...', अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget