एक्सप्लोरर

India-Canada: निज्जर विवाद के बीच पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-कनाडा, क्या है इस मुलाकात की वजह?

India-Canada Tensions: भारत और कनाडा के बीच दिल्ली में मुलाकात होने वाली है. इस मुलाकात पर सबकी नजरें रहने वाली हैं. दोनों देश पी-20 में अगले हफ्ते मिलेंगे.

India-Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्ते खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वजह से बिगड़े हुए हैं. दोनों देशों के बीच तनाव फिलहाल अपने चरम पर है. हालांकि, इन सबके बीच भारत और कनाडा आधिकारिक तौर पर एक बार फिर से मुलाकात कर रहे हैं. ये पहली बार होगा, जब निज्जर विवाद के बाद दोनों देशों की मुलाकात हो रही है. कनाडा अगले हफ्ते भारत में हो रहे 'पार्लियमेंट-20' समिट यानी पी-20 में हिस्सा लेने आ रहा है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि भारत पी-20 की बैठक के दौरान कई प्रमुख मुद्दों को उठाने वाला है. कनाडा ने शुक्रवार (6 अक्टूबर) को पी-20 में हिस्सा लेने की बात को स्वीकार किया. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सभी देशों को निमंत्रण भेजा गया है. कनाडा के सीनेट स्पीकर ने इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है. पी-20 शिखर सम्मेलन में कनाडा का प्रतिनिधित्व सीनेट के अध्यक्ष रेमोंडे गैग्ने करेंगे. वह ऐसे समय पर भारत आ रहे हैं, जब रिश्ते काफी खराब चल रहे हैं.

भारत-कनाडा के बीच रिश्ते कैसे बिगड़े? 

दरअसल, कनाडा में खालिस्तान के आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई. कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के ऊपर इसका आरोप मढ़ दिया. भारत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया और कहा कि ट्रूडो का बयान राजनीति से प्रेरित है. वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को देश छोड़कर जाने को कहा. भारत ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कनाडाई राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया. तब से ही दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है. 

कनाडा संग चर्चा पर क्या बोले ओम बिरला? 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से पूछा गया कि क्या वह कनाडाई प्रतिनिधिमंडल के सामने भारत पर लगे आरोपों के मुद्दे को उठाएंगे. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'हम उन मुद्दों पर बात करेंगे, जिन्हें शिखर सम्मेलन के लिए लिस्ट किया गया है. बाकी के मुद्दों पर अनौपचारिक तौर पर बात की जाएगी.' उनके इस बयान से साफ हो गया कि कहीं न कहीं भारत कनाडा के सामने विरोध दर्ज करवाने वाला है. साथ ही कनाडाई प्रधानमंत्री के आरोपों पर उसे जवाब देने वाला है. 

क्या है पी-20, जिसमें शामिल होगा कनाडा? 

पी-20 जी20 देशों के संसदों के अध्यक्षों और सभापतियों का एक मंच है. यह संसदीय नेताओं को वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें साझा करने के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है. दिल्ली में हो रहे इस शिखर सम्मलेन का आयोजन द्वारका के 'इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन एंड एक्सपो सेंटर' में किया जाएगा. पी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 13-14 अक्टूबर को किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: भारत के दबाव के बाद कनाडा ने बनाया संतुलन? ज्यादातर राजनयिकों को सिंगापुर और मलेशिया भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
देश में कितने फीसदी लोगों के पास पासपोर्ट, कैसे होता है जारी? विदेश मंत्रालय ने सब साफ कर दिया
12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget