एक्सप्लोरर

INDvsPAK: पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद बोले अमित शाह- 'एक और सर्जिकल स्ट्राइक'

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान को विश्वकप के मैच हराकर एक और स्ट्राइक कर दिया है.

नई दिल्ली: भारत ने अपने पड़ोसी और क्रिकेट के मैदान में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विश्व कप मुकाबलों में अजेय क्रम बकरार रखा है. भारत ने रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हराते हुए लगातार सातवीं जीत दर्ज की.

भारत की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया को हर कोई बधाई दे रहा है. देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है. अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा, ''पाकिस्तान पर टीम इंडिया द्वारा एक और सर्जिकल स्ट्राइक और परिणाम पहले जैसा ही रहा. पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, आपका प्रदर्शन शानदार रहा. भारत का हर नागरिक इस जीत पर गर्व महसूस कर रहा है.''

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इंडियन टीम को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ''क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने पर टीम इंडिया को बधाई. भारतीय टीम ने इस जीत के लिए बहुत शानदार खेला. हम सभी को टीम पर गर्व है.''

बता दें कि 18 सितंबर 2016 में पाकिस्तान के आतंकियों ने उरी में भारतीय सेना के कैंप पर हमला कर दिया था. इस आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे. इसके जवाब में भारत ने 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था. भारत ने आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था. भारतीय सेना ने 7 आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया और साथ ही 38 आतंकियों को भी मार गिराया था.

क्या हुआ मैच में

कल के मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रोहित शर्मा (140) के करियर के 24वें शतक के अलावा लोकेश राहुल (57) तथा कप्तान विराट कोहली (77) की उम्दा पारियों की मदद से 50 ओवरों में पांच विकेट पर 336 रन बनाए. जिसके जबाव में पाकिस्तानी टीम बारिश की बाधा के बीच 40 ओवरों में 6 विकेट पर 212 रन ही बना सकी.

भारत ने 1983 और 2011 में विश्व कप जीता था जबकि पाकिस्तान ने 1992 में यह खिताब जीता था. भारत और पाकिस्तान के बीच 1975, 1979, 1983, 1987 में कोई मुकाबला नहीं हुआ था. पहली बार दोनों टीमें 1992 में भिड़ी थीं और भारत ने अपने पड़ोसी के खिलाफ जीत का जो सिलसिला शुरू किया था, वह आज तक कायम है. अब यह सिलसिला सात मैचों तक पहुंच गया है. इसके साथ ही भारत ने 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली शर्मनाक हार का भी हिसाब बराबर कर लिया है. पाकिस्तान ने बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए भारत को घुटने टेकने और 180 रनों की हार पर मजबूर किया था. वह मैच जून में ही लंदन के द ओवल मैदान पर खेला गया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget